Siya Teaser Out: ऐसी होती है रेप पीड़ित महिलाओं की दर्द भरी कहानी, अब उठेगी उनके दर्द की आवाज

फिल्म ‘सिया’ का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसकी कहानी रेप और हिंसा की शिकार हुई महिलाओं पर आधारित है।

मुंबई, 17 अगस्त: मसान और न्यूटन जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले निर्देशक मनीष मुंद्रा एक बार फिर ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसकी कहानी आपको हर रोज महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को महसूस कराएगी। इस फिल्म का नाम है 'सिया'। जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये टीजर हिंसा और रेप का शिकार हुईं अनगिनत विक्टिम्स के दर्द की कहानी दर्शाता है।

siya teaser out

रोंगटे खड़े कर देगा टीजर
टीजर की शुरूआत एक अंधेरे में बैठी लड़की से होती है। जो कि, जंजीरों में बंधी होती है। उस लड़की के सामने एक अंजान शख्स होता है जो कि, उसे हाथ में बल्ब पकड़े रौशनी दिखा रहा होता है। इसके बाद टीजर में आप देख सकते हैं कि एक जलती हुई चिता दर्शाई गई है जिसके चारों ओर पुलिस है। और एक डायलॉग सुनाई आता है - ''ये कहां लाए हैं आप पांडे जी?'' भागते हुए गांववाले आते हैं और विलाप करने लगते हैं. जिसके बाद फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेस पूजा पांडेय का बोलती हैं कि, 'हमें न्याय चाहिए'।

इस दिन रिलीज होगी 'सिया'
टीजर में आगे दिखाया गया है कि रेप का शिकार हो रही महिलाएं कैसे न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटती और किस-किस से गुजरती हैं। न्याय के लिए भागती महिला को लेकर एक्ट्रेस पूजा पांडेय कहती हैं कि, जब एक्ट्रेस कहती हैं- ''ऐसे न्याय पाने का क्या मतलब है, जब न्याय पाने के लिए कोई जिंदा ही नहीं बचेगा''। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। ये फिल्म एक ऐसी फिल्म होने वाली है जिसमें मेकर्स देश के काले सच को फैंस के आगे रखने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी। यहां देखें धमाकेदार टीजर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+