Drishyam 2 Teaser: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्‍यम 2' का टीजर रिलीज, अब इस तरह से खुलेगा राज

फिल्म 'दृश्यम 2' के टीजर ने रिलीज होते ही फैंस का उत्साह बहुत अधिक बढ़ा दिया है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी किए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये मूवी ट्रेंड करने लगी थी।

मुंबई, 29 सितंबरः बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन की आनेवाली फिल्म 'दृश्यम 2' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आज इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर वीडियो में पुरानी फिल्म 'दृश्यम' फिल्म के कुछ खास सीन दिखाए गए हैं और आखिर में मूवी के दूसरे पार्ट की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में फिल्म के हीरो अजय देवगन अपना कबूलनामा रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या विजय सलगांवकर अपना गुनाह कबूल कर लेगा या फिर उसका राज इस बार ही दफ्न ही रहेगा।

फिल्म 'दृश्यम 2' का टीजर आउट

फिल्म 'दृश्यम 2' का टीजर आउट

फिल्म 'दृश्यम 2' के टीजर ने रिलीज होते ही फैंस का उत्साह बहुत अधिक बढ़ा दिया है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी किए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये मूवी ट्रेंड करने लगी थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। ये फिल्म 18 नंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय देवगन ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर

जानकारी के अनुसार फिल्म 'दृश्यम 2' का टीजर रिलीज होने से पहले मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर शेयर किया था, जिसमें अजय देवगन अपनी पूरी फैमिली के साथ घर पर बैठकर आराम से लंच करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा था- जो दिख रहा है, वो हुआ नहीं, जो हुआ है, वो किसी को पता नहीं।

फिल्म का पोस्टर कर रहा है ट्रेंड

इससे पहले फिल्म के एक और पोस्टर ने लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थी जिसमें अजय देवगन की पूरी फैमिली 'महा सत्संग' के पंडाल के बाहर खड़ी नजर आ रही है। किसी के हाथ में बैग है तो किसी के हाथ में डीवीडी। किसी ने गड्ढा खोदने वाला फावड़ा पकड़ा हुआ है। ये सब कुछ देखकर लोगों को फिल्म 'दृश्यम' की याद आ रही है।

अजय देवगन ने कैप्शन में लिखी ऐसी बात

इस पोस्टर को भी अजय देवगन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इसे शेयर कर अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है- 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना? विजय सलगांवकर अपनी फैमिली के साथ वापस आ गया है। #Drishyam2।

साउथ की हिंदी रीमेक है फिल्म 'दृश्यम'

आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत थे। ये मूवी साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम मूवी की हिंदी रीमेक है। लोगों ने दोनों की फिल्मों की जमकर तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। जानकारी के अनुसार फिल्म 'दृश्यम 2' भी साउथ मूवी की ही हिंदी रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+