'दृश्यम 2' के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक पर क्रिमिनल केस दर्ज, जानिए क्या है आरोप?

Drishyam 2 Case: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ब्लॉकबस्टर रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रह था। ये पूरा मामला ओवरसीज राइट्स के फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। इसी के तहत फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक एक क्रिमिनल केस भी दर्ज करवाया गया था।

इसी के विरोध में कुमार मंगत ने अपने ऊपर दर्ज हुई FIR को रद्द करवाने के लिए अपील की थी। जिसके लिए उन्हें कोर्ट से झटका मिला है। जानिए पूरा मामला।

Kumar Mangat Pathak

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धोखाधड़ी 4.3 करोड़ रुपये से जुड़ी है। जिसमें 'दृश्यम 2' के प्रोड्यूसर कुमार मंगत और भरत सेवक सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर दिल्ली के एक व्यवसायी को धोखा दिया है। मंगत और उनके सहयोगियों ने 'दृश्यम 2' से संबंधित जाली दस्तावेज़ दिखाकर उस व्यवसायी से 4.3 करोड़ रुपये का निवेश करवाया। इससे उन्होंने यह वादा किया गया था बिजनेसमैन को चीन, हांगकांग और ताइवान में 'दृश्यम 2' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स देंगे।

पैनोरमा स्टूडियोज के मालिक कुमार मंगत पाठक हैं। भरत ने बताया था कि इस डील के उन्होंने 16.40 करोड़ रुपये चुकाए थे। जिसके लिए 15.75 करोड़ रुपये उन्होंने चुका दिए थे। लेकिन पैनोरमा स्टूडियो ने ये पेसे मिलने से इनकार दिए थे। इसके बाद पैनोरमा स्टूडियोज ने पब्लिक नोटिस जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भरत और उनके दावों से सावधान रहा जाए। इसी के बाद कुमार मंगत के ऊपर भी सवाल उठने लगे थे। इसी के बाद मंगत और भरत दोनों पर ही EOW ने केस फाइल किया था। जिसका विरोध करते हुए कुमार ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि इस फाइनेंशियल केस को क्रिमिनल केस न बनाया जाए। इसी अर्जी को कोर्ट ने खारिज किया है। कोर्ट कहना है कि इस केस पर दखल देना अभी जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+