Shriya Saran: पति को सरेआम किस करने पर ट्रोल हुईं थी श्रिया सरन, एक्ट्रेस ने अब दिया करारा जवाब

'दृश्यम 2' की अभिनेत्री श्रिया सरन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर वो खूब ट्रोल हो रही हैं। अब उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Shriya Saran Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह ऑन कैमरा अपने पति को किस करती हुई नजर आईं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

श्रिया सरन ने पति को किया था कैमरे के सामने किस

श्रिया सरन ने पति को किया था कैमरे के सामने किस

दरअसल, एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' का लगातार प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में श्रिया सरन को पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने पति के साथ पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। पोज देने के साथ एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने अपने पति पर प्यार बरसाया और उन्हें सरेआम लिप किस किया। हालांकि यूजर्स को उनका ये अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

श्रिया हसन ने अब इस ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हाल ही में News18 से बात करते हुए श्रिया ने कहा, "यह एक तरह से फनी है! मुझे लगता है कि, किस करना सामान्य है और यह बेहद खूबसूरत है। उन्हें समझ नहीं आता कि इतनी स्वाभाविक चीज के लिए हमें क्यों ट्रोल किया जाएगा। लेकिन यह ठीक है! मैं बुरी टिप्पणियों को नहीं पढ़ती या उन पर प्रतिक्रिया नहीं करती। उनका काम है मुझे ट्रोल करना और मैं केवल वही करती हूं जो मुझे करना है'।

पति को कैसी लगी दृश्यम 2?

पति को कैसी लगी दृश्यम 2?

अपनी फिल्म दृश्यम 2 पर पति आंद्रेई की राय के बारे में बात करते हुए, श्रिया ने आगे कहा, "उसे वास्तव में यह पसंद आया लेकिन उसने मुझसे कहा कि उसे इसे ठीक से समझने के लिए इसे फिर से देखने की जरूरत है। दूसरे दिन, हम इसके बारे में सुबह दो बजे बात कर रहे थे, जो वास्तव में दिलचस्प था। फिल्म की कहानी ऐसी है क्योंकि इसमें बहुत कुछ चल रहा है और इसके अंत तक, आप यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरी में क्या हुआ'।

'दृश्यम 2' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

'दृश्यम 2' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बात करें 'दृश्यम 2' की तो यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली। फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की और दूसरे दिन ये आंकड़ां 21.20 करोड़ तक जा पहुंचा। फिलहाल अजय देवगन की इस फिल्म ने कई इस साल की कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

दृश्यम 2 के मुख्य किरदार

दृश्यम 2 के मुख्य किरदार

श्रिया के अलावा फिल्म दृश्यम 2 में अजय देवगन, तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना भी हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। ये क्राइम थ्रिलर दृश्यम का सीक्वल है, जो इसी नाम की मोहनलाल-स्टारर मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। फिल्म के पहले पार्ट को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+