Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना के लुक को देख खुली रह गईं लोगों की आंखें
Dream Girl 2 Trailer Out: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बहुत पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। लोग इस फिल्म को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे थे। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं पूजा के किरदार में आयुष्मान खुराना के लुक को देखकर लोगों की आंखें खुली रह गई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, विजय राज जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में सभी कलाकारों की कॉमेडी देखने लायक है।

आयुष्मान खुराना का पूजा वाला लुक
'ड्रीम गर्ल 2' में कई मजेदार डायलॉग हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ नजर आ रही है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना और अन्नू कपूर बाप-बेटे के रोल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं आयुष्मान खुराना भी पूजा के रोल में दमदार लग रहे हैं।
25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर देखने के बाद लोग अब इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म के लीड हीरो आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी का ट्रेलर शेयर किया है और कैपश्न में लिखा है- ओए कमर, पूजा तेरे दीवाने हम। इस फिल्म की प्रोड्यूसर एक्ता कपूर और शोभा कपूर हैं। ये फिल्म आगामी 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications