Video: क्या ऐश्वर्या का आराध्या से भी अलग है एक बेटा? सरेआम एक्ट्रेस को मां कहकर बुलाया
Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय अकसर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ अकसर नजर आती हैं। चाहे अंबानी परिवार में शादी का फंक्शन हो या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन। बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या को बिरले ही देखा जाता है। अब एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये बात तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या राय को अकसर अपनी बेटी के साथ देखा जाता है। बेटी आराध्या भी अपनी मां के साथ अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करती हैं और ये बात साफतौर पर देखी जा सकती है। मगर क्या ऐश्वर्या राय की एक बेटी ही है? या फिर उनका एक बेटा भी है?

जाहिर तौर पर आप सोच रहे होंगे कि हम ये बात क्यों कह रहे हैं? ऐश्वर्या राय की तो बस एक बेटी ही है, जिसके साथ अकसर वे स्पॉट भी होती हैं। मगर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा ऐश्वर्या को मम्मी कहकर बुलाता है। दरअसल, ये क्लिप कपिल शर्मा के शो का है, जिसमें खजूर बना बच्चा ऐश्वर्या राय को मां कहता है तो ऑडियंस की भी हंसी छूट पड़ती है।
ये क्लिप कपिल शर्मा के शो का है, जिसमें देखा जा सकता है कि खजूर हर एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करता नजर आ जाता है। इस वायरल क्लिप में वो ऐश्वर्या राय को मम्मी कहता है और रिक्वेस्ट करता है कि आप मुझे अपना बेटा कहकर बुलाइये। इसके बाद ऐश्वर्या राय उसे बेटा कहती हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप ऐसे टाइम पर सामने आया है, जब ऐश्वर्या राय को लेकर तरह-तरह की बातें इंटरनेट पर चल रही हैं। कई बार ऐश्वर्या को उनके साथ घूमता देख लोग कयास लगाते हैं कि वे जिंदगी में अकेली हैं और बेटी को ही हर जगह घुमाती रहती हैं। वहीं कई लोग उनके तलाक की भी बातें कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications