94th Academy Awards: ऑस्कर में नॉमिनेट हुई दलित महिला पत्रकारों पर बनी डॉक्यूमेंट्री, 'राइटिंग विद फायर'
भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राइटिंग विद फायर' को ऑस्कर 2022 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी के तहत नामिनेट किया गया है
मुंबई, 8 फरवरी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को 94वें ऑस्कर नॉमिनेशन कार्यक्रम के दौरान भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राइटिंग विद फायर' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी (Best Documentary Feature category) के तहत नामिनेट किया। निर्देशक थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित 'राइटिंग विद फायर' दलित महिलाओं द्वारा संचालित भारत के एकमात्र समाचार पत्र खबर लहरिया के उदय के इतिहास पर आधारित हैं।

Recommended Video
डॉक्यूमेंट्री में बताया गई दलित महिलाओं के संघर्ष की कहानी
थॉमस और सुमित की यह डेब्यू फिल्म है। इस डॉक्यूमेंट्री में इन दलित महिलाओं के पूरे समूह के संघर्ष की कहानी बतायी गयी है। अखबार चलाने वाली दलित महिलाओं के पूरे समूह का नेतृत्व उनकी प्रमुख रिपोर्टर मीरा कर रही हैं। कंप्टीशन की दौड़ में बने रहने के लिए अब इस टीम ने अपनी वेबसाइट भी शुरू की है। स्मार्टफोन, साहस और दृढ़ विश्वास से लबरेज खबर लहरिया की महिला पत्रकार अपने क्षेत्र में लोगों पर हो रहे अन्याय को प्रमुखता से छापती हैं।
स्थानीय पुलिस से उनके नकारापन पर खुलकर सवाल पूछती हैं, जाती और लिंग हिंसा के शिकार लोगों की सुनती हैं और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं और समाज के उन मानदंडों को चुनौती देते हैं जिनकी वजह से अन्याय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को यूं नदी पार करनी पड़ी, 15 साल से सरकार 1 पुल नहीं बनवा सकी
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में इन फिल्मों को भी मिला स्थान
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी के तहत नामिनेटेड होने वाली अन्य फिल्मों में असेंशन, एटिका, फ्ली एंड समर ऑफ सोल शामिल हैं। साउथ सुपर स्टार फिल्म 'जय भीम' जिससे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नामांकन मिलने की उम्मीद की जा रही थी, नॉमिनेशन की दौड़ से बाहर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications