क्या आपको भी चाहिए दीपिका पादुकोण जैसा फिगर? तो एक्ट्रेस के इस खास Diet Chart को करें फॉलो

Deepika Padukone Diet Chart: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दो गाने रिलीज हुए हैं और दोनों की सॉन्ग काफी दमदार है जिसमें दीपिका पादुकोण का हॉट एंड ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।

दीपिका पादुकोण की फिटनेस
आपको बता दें कि आज के समय में युवतियां दीपिका पादुकोण जैसा लुक और फिगर पाने की चाह रखती हैं। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में 16 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। लेकिन फिटनेस के मामले में वह आज भी बिल्कुल पहले जैसी ही फिट नजर आती हैं।

Deepika Padukone

दिन में 6 बार खाना खाती हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने खुद बताया था कि वह खाने की शौकीन हैं। उन्हें दिनभर कुछ न कुछ खाने की आदत है। इसके बावजूद भी दीपिका खुद को काफी फिट और हेल्दी रखती हैं। अगर आप भी दीपिका जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो उनका डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन जरूर फॉलो करें।

दीपिका पादुकोण का ब्रेकफास्ट डाइट
फिटनेस फ्रीक दीपिका पादुकोण पूरे दिन में 6 बार खाना खाती हैं। एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि वह 6 बार छोटे-छोटे मील्स लेती हैं। दीपिका पादुकोण अपने दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिक्स करके पीने से करती हैं। इसके बाद वह ब्रेकफास्ट में 2 इडली, प्लेन डोसा या उपमा के साथ 2 अंडे, 2 बादाम का सेवन करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रोजाना 1 कप लो फैट मिल्क भी पीती हैं।

दीपिका पादुकोण का परफेक्ट लंच
लंच में दीपिका पादुकोण को घर का सिंपल खाना पसंद है। इस डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। दीपिका पादुकोण अपने लंच में दाल, रोटी, सब्जी का सेवन करती हैं। इसके साथ वह लंच में दही को भी शामिल करती हैं। वहीं खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दीपिका बीच-बीच में नैचुरल फ्रेश जूस, नारियल पानी और स्मूदी पीना पसंद करती हैं।

deepika padukone

स्नैक्स में दीपिका को पसंद हैं ये चीजें
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण का शाम का स्नैकस भी काफी हेल्दी होता है। वह शाम को बादाम के साथ साथ कई तरह के नट्स का सेवन करती हैं। वह शाम की तरफ कुछ खास फ्रूट्स भी खाती हैं। इसके अलावा उन्हें शाम को साउथ की फेमस फिल्टर कॉफी पीना बहुत पसंद है।

दीपका पादुकोण का हेल्दी डिनर
दीपिका पादुकोण ने खुद बताया है कि वह अपना डिनर काफी लाइट रखती हैं। रात के खान में वह दो रोटी, हरी सब्जियां और सलाद का सेवन करती हैं। दीपिका का डिनर रात 8 बजे से पहले हो जाता है जिसके बाद उन्हें वॉक करना पसंद है।

दीपिका पादुकोण का वर्फआउट
दीपिका पादुकोण को मीठा खाना भी बहुत पसंद हैं लेकिन खुद को फिट रखने के लिए वह कुछ अलग तरीके से मीठे का सेवन करती हैं। वह डेजर्ट में चॉकलेट खाना पसंद करती हैं। वहीं हेल्दी डाइट के साथ साथ दीपिका जमकर एक्सरसाइड भी करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए दीपिका पादुकोण रोजाना योग और पिलाटे करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+