'संध्या बींदणी' को बुरी तरह ट्रोल करते हैं लोग, एक्ट्रेस बोलीं- 'आप भाग नहीं सकते क्योंकि...'

Deepika Singh Interview: फैंस की चहेती संध्या बींदणी ने दीया और बाती हम सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई। दीपिका ने संध्या के किरदार को बखूबी निभाया। दीपिका रीयल जिंदगी में संध्या के किरदार से उलट एकदम चुलबुली सी हैं। अकसर वे अपनी रील्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मगर ट्रोल्स उनका पीछा नहीं छोड़ते।

बता दें कि इन दिनों दीपिका सीरियल मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने उन लोगों को लेकर बात की है, जो उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करते हैं। दीपिका ने बताया कि आखिर कैसे बुरा-भला बोलने वालों से वे डील करती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बारे में काफी कुछ कहा है।

Deepika Singh

IANS संग बातचीत में दीपिका बताती हैं कि मैं इन सब चीजों को बहुत ही ग्रेसफुली अपनाती हूं। एक्ट्रेस बोलीं कि सच कहूं तो मुझे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। मेरे आसपास बहुत अच्छे लोग भी हैं जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं।

दीपिका ने आगे कहा कि मेरे टीचर्स, पेरेंट्स आदि से मैंने सीखा है कि कैसे परिस्थितियों से डील करना है। एक्ट्रेस ने कहा कि आप चीजों से भाग नहीं सकते हो। अगर आप जिंदगी में सक्सेसफुल होते हो तो आपको जाहिर तौर पर ट्रोलिंग भी झेलनी होगी।

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पिछले 10 सालों से ओडिसी डांस सीख रही हूं। इसमें हम लोगों को काफी सारे फॉर्म्स सिखाए जाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हर कोई आपको अपनाता नहीं है। कुछ लोग मुझे पसंद करेंगे और कुछ लोग मेरी खिल्ली उड़ाएंगे। मेरी स्थिति क्या है मैं खुद को देखती हूं न कि उन लोगों को देखती हूं कि वो मुझे किसी तरह से देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+