शर्म नहीं आनी चाहिए...सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल! फिर मशहूर एक्ट्रेस ने लोगों को दिया तगड़ा जवाब
दिया और बाती हम एक ऐसा सीरियल था, जिसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। सीरियल में सूरज और संध्या के रोल में दोनों एक्टर्स ने घर-घर खास पहचान बनाई थी। सीरियल इतना मशहूर था, जो लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया था। इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।
टीवी9 को हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर काफी बातचीत की। दीपिका ने बताया कि कई बार सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया करते थे। मगर अब एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग का अपने अंदाज में जवाब दिया है।

दीपिका ने कहा कि मैंने मुंबई आने से पहले बहुत स्ट्रगल किया है। साल 2005 का समय था, जब टीवी में मैं अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी। साल 2011 का समय था, जब मुझे टीवी से पहला ब्रेक मिला। इस दौरान मैंने कई थिएटर, वर्कशॉप किए। तब मेरे गुरु थे पंकज। उन्होंने बताया कि एक एक्टर को शर्म नहीं आनी चाहिए।
दीपिका ने आगे कहा कि अब जब भी मैं सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करती हूं तो मेरे अंदर छिपे नुक्कड़ वाले एक्टर की तरह सोचती हूं। अगर किसी को मेरा डांस पसंद नहीं आता तो ये उनकी राय है। मैं लोगों की कड़वी बातों को सीरियसली नहीं लेती। हां अगर लोग मुझे सीरियसली ले रहे हैं तो मुझे ये देखकर खुशी जरूर होती है।
बताते चलें कि दीया और बाती फेम दीपिका यानी फैंस की संध्या बींदणी अब सीरियल महालक्ष्मी से लंबे ब्रेक के बाद कमबैक कर रही हैं। एक्ट्रेस को लंबे समय के बाद टीवी पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि उनकी संध्या बींदणी पहले की ही तरह उनका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications