दिवाली पार्टी में चिरंजीवी ने पत्नी को छोड़ इस महिला के साथ लगाए ठुमके, ऐसा डांस देख लोगों की खुली रह गई आंखें
Chiranjeevi Dance Video: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी इस बार बड़ी ही धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया है। बॉलीवुड हस्तियां जहां दिवाली की पार्टीज इन्जॉय करती नजर आईं वहीं साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने दिवाली का त्योहार बड़े ही पारंपरिक तरीके से मनाया है। हालांकि कुछ स्टार्स इस मौके पर जमकर मस्ती करते नजर आए हैं। इन्हीं में से एक हैं साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी जो कि दिवाली पार्टी में जमकर थिरके।
दिवाली पार्टी में जमकर थिरके चिरंजीवी
आपको बता दें कि चिंरजीवी, राम चरण, राणा दग्गुबाती समेत साउथ के कई सेलेब्स ने साथ में दिवाली का त्योहार मनाया था। दिवाली पार्टी में चिरंजीवी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह यूएस सिंगर राजा कुमारी के साथ जबर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में चिरंजीवी गाना इन्जॉय करते हुए मस्ती से डांस करते कर रहे हैं।

राजा कुमारी के साथ लगाए ठुमके
जानकारी के अनुसार राजा कुमारी यूएस बेस्ड सिंगर हैं। हालांकि वह लंबे समय से भारत में ही रह रही हैं और इस बार चिरंजीवी की दिवाली पार्टी में शामिल होकर उन्होंने इसमें चार चांद लगा दिए थे। सिंगर राजा कुमारी ने खुद इस दिवाली पार्टी की झलक लोगों को दिखाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजा कुमारी साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में चिरंजीवी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'जवान' के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
'जवान' के गाने पर किया जबर डांस
सिंगर राजा कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली पार्टी के वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- घर वहां होता है जहां दिल होता है। हैदराबाद इस खूबसूरत दिवाली के लिए शुक्रिया। अपने चारों तरफ उन दोस्तों के साथ तेलुगू भाषा बोलते हुए सुनना बहुत अच्छा लगा, जो मुझसे सच्चा प्यार करते हैं।
राजा कुमारी ने शेयर किया वीडियो
राजा कुमारी ने आगे लिखा है- ईमानदारी से कहूं तो... मेगास्टार के साथ डांस करने के इस विजन बोर्ड पल को कोई भी चीज मात नहीं दे सकती। राजा कुमारी का ये पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग चिरंजीवी के दमदार डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications