Divyanka Sirohi की मौत के 48 घंटे बाद आखिरी पोस्ट वायरल, कैप्शन देख क्यों हो रही बेचैनी? किससे परेशान थीं वो?
Divyanka Sirohi Last Post: हरियाणा की उभरती हुई एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 30 साल की उम्र में उनका यूं चले जाना हर किसी को झकझोर रहा है। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर शोक संदेशों की बाढ़ आई हुई है, वहीं दूसरी ओर उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
केदारनाथ यात्रा की तस्वीर और रहस्यमयी कैप्शन
दिव्यांका सिरोही ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में केदारनाथ धाम की यात्रा की एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वह नीली जैकेट और मैरून पगड़ी में नजर आ रही हैं। तस्वीर जितनी शांत और आध्यात्मिक लग रही है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके लिखे हुए कैप्शन ने बटोरी है।

'शिव मुझे अपने साथ ले चलो'
दिव्यांका सिरोही ने कैप्शन में लिखा था- POV: शिव मुझे अपने साथ ले चलो। अब उनके निधन के बाद कैप्शन की ये लाइन लोगों को और भी भावुक कर रही है। फैंस इस पोस्ट को देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और कमेंट सेक्शन श्रद्धांजलि मैसेजेस से भर गया है।
आखिरी पोस्ट से जुड़ा गाने का कनेक्शन
इस पोस्ट में दिव्यांका सिरोही ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 2 फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की पॉपुलर सिंगर जैस्मीन सैंडलस का लोकप्रिय गाना 'पिंजरा' इस्तेमाल किया था। दिलचस्प बात ये है कि अब इस गाने की पॉपुलैरिटी भी अचानक बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
क्या डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही?
दिव्यांका सिरोही का ये आखिरी पोस्ट जून 2025 का बताया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई नई पोस्ट शेयर नहीं की थी। इसी वजह से कुछ यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वह शायद मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रही थीं। हालांकि इस तरह की किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 21 अप्रैल 2026 की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में स्थित दिव्यांका सिरोही के घर पर ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि डिनर के बाद उन्हें चक्कर आया था और वह फर्श पर गिर पड़ी थीं, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थीं।
-परिवार वाले दिव्यांका को तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रारंभिक जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में सिर में गंभीर चोट लगने की संभावना भी जताई गई है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
टिकटॉक से शुरू हुआ था सफर
दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था, जिसे उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया था। उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू' पर परफॉर्म किया था, जो कि जबरदस्त वायरल हुआ था और यही उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना था।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई पहचान
सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद दिव्यांका सिरोही को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलाथा। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया था और अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों का दिल जीत लिया था। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे और उनकी रील्स को लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते थे।
अधूरी रह गई एक चमकती हुई कहानी
दिव्यांका सिरोही का यूं अचानक दुनिया छोड़ जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। एक ऐसा चेहरा, जिसने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई थी, आज सिर्फ यादों में रह गया है। उनकी आखिरी पोस्ट अब सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि एक ऐसा सवाल बन गई है, जो हर किसी के मन में गूंज रहा है।













Click it and Unblock the Notifications