दिव्या दत्ता के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास और कही ऐसी बात

Divya Dutta At Airport: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर एक भयानक हादसा हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एयरपोर्ट पर एक भी कर्मचारी नजर नहीं आ रहा है।

दिव्या दत्ता ने शेयर किया एयरपोर्ट का अनुभव
दिव्या दत्ता ने अपने पोस्ट में बताया कि एयरपोर्ट पर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई। यात्रियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव हुआ और इससे उनकी शूटिंग भी प्रभावित हुई है। दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर उस गेट का वीडियो शेयर किया है, जहां से उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। उस गेट पर फ्लाइट का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कि जानकारी हासिल की जाए।

Divya Dutta At Airport

'मैं एक कैंसिल की गई फ्लाइट में चेकइन कर रही हूं'
दिव्या दत्ता ने कैप्शन में इंडिगो फ्लाइट को टैग करते हुए लिखा है- सुबह के समय हुए एक बहुत ही भयानक अनुभव के लिए धन्यवाद। रद्द की गई फ्लाइट की कोई सूचना नहीं दी गई। मैं एक कैंसिल की गई फ्लाइट में चेकइन कर रही हूं। फ्लाइट की अनाउंसमेंट गेट पर नहीं सुनाई देती है।

यात्रियों के साथ हुआ बुरा बर्ताव
दिव्या दत्ता ने आगे लिखा है- मदद के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। बाहर निकलने के लिए गेट पर बहुत उत्पीड़न हुआ और इंडिगो, इंडिगो एयरवेज का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और यात्रियों के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव। मेरी शूटिंग प्रभावित हुई है और मैं बहुत परेशान हूं।

फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इंडिगो बहुत बेकार फ्लाइट है। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये क्या है। वो ऐसे अपने क्लाइंट को ट्रीट करते हैं। ये तो भयानक है। आपको बता दें कि दिव्या दित्ता जल्द ही विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+