'दिव्या को गिरते हुए देखा था' गुड्डी मारुति ने बताया क्या हुआ था उस रात, साजिद नाडियाडवाला कहां थे?
Divya Bharti: दिव्या भारती 1990 के दशक की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक थीं, जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया लेकिन 19 साल की उम्र में उनकी मौत ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया, बल्कि उनके फैन्स के दिलों को भी गहरा सदमा पहुँचाया।
रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या भारती ने सुसाइड किया था वहीं कुछ का कहना है कि उनकी हत्या की गई थी। लेकिन अब सालों पुरानी ये गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। अभिनेत्री गुड्डी मारुती ने बताया कि आखिर उस रात हुआ क्या था।

गुड्डी मारुति ने हाल ही में दिव्या भारती के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। जिसमें उन्होंने दिव्या को "अच्छी लड़की लेकिन थोड़ी सी उलझी हुई" बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि दिव्या काफी ज्यादा परेशान रहती थीं लेकिन अपनी जिंदगी खुलकर जीती थी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिस दिन दिव्या की मौत हुई थी उस दिन क्या हुआ।
गुड्डी ने कहा, "वह अच्छी लड़की थी, लेकिन थोड़ी सी उलझी हुई थी। मुझे उनका बचपन नहीं पता, लेकिन वह हमेशा थोड़ी परेशान रहती थीं। वह ज़िन्दगी को इस तरह जीती थीं जैसे कल उनका आखिरी दिन हो। वह काफी 'बिंदास' थीं। उस समय निर्माता साजिद नाडियाडवाला को डेट कर रही थीं।'
गुड्डी ने आगे बताया कि दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल की रात को हुई थी और 4 अप्रैल को उनका बर्थडे था। वह दिव्या के साथ एक पार्टी में थीं, जिसमें गोविंदा, दिव्या, सजिद और अन्य लोग भी थे। गुड्डी ने महसूस किया कि दिव्या उस रात थोड़ा उदास थीं।
गुड्डी ने यह भी बताया कि 6 अप्रैल की सुबह, जब वह फ्लाइट में थी, तो उसे दिव्या की मौत की खबर मिली। एक और घटना का जिक्र करते हुए, गुड्डी ने कहा, "वह जूहू में एक पांचवीं मंजिल के फ्लैट में रहती थी। एक दिन मैं उस इशारें से आ रही आइस-क्रिम की दुकान में गई और मुझे दिव्या की आवाज़ सुनाई दी। मैंने ऊपर देखा तो वह बालकनी के किनारे बैठी थी, उसके पैर लटक रहे थे। मैंने उसे कहा कि यह खतरनाक है और अंदर आ जाओ, लेकिन उसने जवाब दिया, 'कुछ नहीं होता। दिव्या ऊंचाई से नहीं डरती थी। मैं बस देख कर डर गई।"
गुड्डी ने यह भी बताया कि दिव्या की मौत जिस दिन हुई थी उन्हें फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने पांचवी मंजिल से गिरते हुए देखा था। निधन के बाद, जब वह दिव्या के घर गईं, तो वहां एक अजीब और डरावनी घटना घटी। "जब लोग दिव्या की मां को सांत्वना दे रहे थे, तभी एक बिल्ला खून से सना हुआ आया। यह दृश्य सबको हैरान कर गया।"
उन्होंने दिव्या की मां के गहरे दुख का उल्लेख किया और कहा, "उसकी मां की हालत बहुत खराब थी। सजिद तो जैसे टूट गए थे। वह घटना के समय घर पर भी नहीं थे। दिव्या अपनी खिड़की से सजिद की कार को देख रही थीं, और तभी वह नीचे गिर गईं।" गुड्डी ने यह भी स्पष्ट किया कि डिज़ाइनर नीता लुल्ला उस समय दिव्या के साथ थीं, और उन्हीं के सामने दिव्या ने गिरने से पहले कार को देखने के लिए झुकने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications