ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ संग दिखीं दिशा पाटनी, क्या फिर से हो गया पैचअप?

Disha Patani And Tiger Shroff: बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी समय से एकसाथ रिलेशनशिप में थे। फिर पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सभी फैंस को निराश कर दिया था। इस बीच अब दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्रेकअप के बाद साथ दिखए टाइगर-दिशा
हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कपल को एक फ्लाइट में साथ में ट्रैवल करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Disha Patani

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इवेंट में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी कपल के साथ नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, टाइगर, दिशा और कृष्णा एकसाथ बैठे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच ब्रेकअप की हिचकिचाहट भी देखने को मिली। पहले कपल मीडिया के सामने कपल अक्सर साथ में पोज देता था। लेकिन इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने अलग-अलग पोज दिए। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा नोटिस किया।

6 साल बाद टूटा था रिश्ता
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने अपने रिश्ते को कभी भी ऑफिशियल नहीं किया। दोनों हमेशा एक दूसरे को खुद का दोस्त बताते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो, दिशा और टाइगर ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। इसके बाद पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें आनी लगी थीं। खबरों के मुताबिक, दिशा टाइगर के साथ इस रिश्ते को नई पहचान देना चाहती थीं। लेकिन टाइगर ने उन्हें साफ मना कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने मूव ऑन करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+