दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ के रिश्ते पर लगा फुल स्टॉप! 6 साल का रिश्ता इस वजह से हुआ खत्म
6 साल के रिलेशनशिप के बाद अब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। जानिए आखिर क्यों दोनों ने किया अलग होने का फैसला?
मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते को कभी मीडिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया। लेकिन अब इस बीच खबरें आ रही हैं कि दोनों ने इस 6 साल के रिलेशनशिप पर फुल स्टॉप लगा दिया है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दोनों को ये फैसला लेना पड़ा?

6 साल पुराना खत्म हुआ रिश्ता
बॉलीवुड के सबसे चहीते कपल में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों आए दिन अपनी साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसमें दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग साफ देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरे को लगभग 6 साल से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन अब इस कपल ने 6 साल के बाद एक दूसरे से राहें अलग कर ली हैं।

इस वजह से हुआ दिशा-टाइगर का ब्रेकअप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को लगभग 6 साल से डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते पर फुल स्टॉप लग गया है। जी हां अब दोनों एकसाथ शायद फैंस को ना नजर आएं। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो, दोनों के रिश्ते में पिछले 1 साल से कुछ दिक्कतें चल रही थी।

दोस्त ने किया खुलासा
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान टाइगर के एक दोस्त ने कपल के ब्रेकअप की खबर को सच बताया है। टाइगर के दोस्त का कहना है कि ब्रेकअप से टाइगर ने अपने काम में कोई फर्क नहीं आने दिया। वो पहले की तरह अपने काम को लेकर फोकस्ड दिखाई दे रहे हैं। टाइगर इन दिनों लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

सोशल मीडिया पर नहीं किया अनफॉलो
हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अभी तक अनफॉलो नहीं किया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों इस रिश्ते को खत्म कर आगे एक साथ दोस्त बनकर रहना चाहते हैं। फिलहाल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने इस पर खुलकर मीडिया के सामने कछ भी नहीं कहा है।

टाइगर-दिशा का वर्कफ्रंट
वहीं दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों दिशा पाटनी अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जो कि, 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं टाइगर श्रॉफ फिल्म 'गणपत' और 'बागी-4' में जल्द दिखाई देंगे। फिलहाल दोनों अपने काम को लेकर काफी फोकस हैं। शायद यही वजह है कि, दोनों अभी तक इस मामले में खुलकर कोई बात नहीं कही है।












Click it and Unblock the Notifications