'वो डर गई थी क्योंकि......' डायरेक्टर ने मॉनी रॉय पर लगाए गंभीर इल्जाम, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है कनेक्शन
मॉनी रॉय आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-मान नाम हैं। मॉनी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वे फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें अकसर शेयर करती रहती हैं। मॉनी और दिशा की दोस्ती तो बॉलीवुड की हॉट जोड़ी में से एक है। फैंस भी मानते हैं कि दोस्ती हो तो ऐसी। दोनों जहां जाते हैं साथ ही जाते हैं। मगर एक टाइम ऐसा भी था, जब मॉनी का करीबी दोस्त कोई और हुआ करता था। ये दोस्त एक फिल्म निर्माता था। हाल ही में मॉनी का ये पुराना दोस्त फिर चर्चा में आया, जब उसने एक्ट्रेस पर गंभीर इल्जाम लगा दिए। ये इल्जाम सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े हुए थे।
बताते चलें कि फिल्म निर्माता संदीप सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'सफेद' को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म में वे कभी अपनी सबसे अच्छी दोस्त रही मॉनी रॉय को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे। मगर मॉनी ने फिल्म में शामिल होने से साफतौर पर इंकार कर दिया। अब फिल्म निर्माता ने एक्ट्रेस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जो किसी के लिए भी हैरत भरा हो सकता है।

एक वक्त था, जब संदीप और मॉनी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। दोनों की तमाम वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों साथमें बाहर जाते थे और खूब चिल करते थे। फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद थी। मगर फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई और एक दूसरे से दोनों दूर हो गए।
इस बात का कभी पता नहीं लग सका कि मॉनी और संदीप ने क्यों एक दूसरे से किनारा कर लिया। मगर हाल ही में डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जब संदीप का नाम आया था तो अंकिता लोखंडे और मॉनी दोनों ने ही उनसे बातचीत बंद कर ली थी।
बता दें कि अंकिता भी संदीप की दोस्त थीं। मगर बाद में जब दोनों को ही पता चला कि उनका नाम सुशांत मामले में आया है तो दोनों ने ही बातचीत एकदम बंद कर दी। मॉनी के बारे में बात करते हुए संदीप ने कहा कि वे तो मानो मुझे भूल ही गईं। उन्होंने किनारा कर लिया। साथ ही मॉनी ने मुझे सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर लिया।
बताते चलें कि संदीप सिंह का नाम सुशांत सिंह राजपूत के मामले में खूब उछला था। क्योंकि एक्टर की मौत से पहले वही आखिरी बार नजर आए थे। उन्होंने सुशांत को अपना दोस्त बताया था। जबकि घरवालों का आरोप था कि संदीप का सुशांत ने कभी जिक्र तक नहीं किया। हालांकि इसके बाद पूछताछ में संदीप ने सुशांत सिंह राजपूत संग अपनी चैट दिखाकर इस मामले से निजात पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications