The Kashmir Files ने किया बॉलीवुड का कत्ल, फिल्म देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने कहा ‘मुझे नफरत हो गई है'

मुंबई, 22 मार्च। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की हर ओर चर्चा हो रही है। फिल्म ने देशभर में नई बहस शुरू कर दी है। कश्मीर पंडितों के साथ हुए अन्याय की कहानी बयां करती इस फिल्म ने जहां कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए तो वहीं बॉलीवुड को भी दो धड़े में बांट दिया है। हालांकि फिल्म की तारीफ करने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है। इसी कड़ी में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी अपने अंदाज में फिल्म की तारीफ की है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को बनाकर फिल्ममेकर्स की नई नस्ल को प्रेरित किया है।

 राम गोपाल वर्मा ने कहा फिल्म ने की बॉलीवुड की हत्या

राम गोपाल वर्मा ने कहा फिल्म ने की बॉलीवुड की हत्या

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए बताया कि आखिर कैसे द कश्मीर फाइल्स ने बॉलीवुड का कत्ल किया और हमेशा के लिए एक बदलाव ला दिया है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि इस फिल्म के बाद बॉलीवुड दो गुट में बंट जाएगा,एक द कश्मीर फाइल्स से पहले वाला गुट और एक इस फिल्म के बाद वाला। अनुपम खेर (Anupam Kher), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), दर्शन कुमार (Darshan Kumar) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) जैसे कलाकारों ने इस फिल्म में कई मिथक को तोड़ दिया है।

 फिल्म ने तोड़े कई मिथक

फिल्म ने तोड़े कई मिथक


राम गोपाल वर्मा के मुताबिक इस फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं था, बावजूद इसके फिल्म हिट हुई, यानी फिल्म को हिट कराने के लिए बड़े सितारे की जरूरत नहीं होती। फिल्म ने साबित किया कि हिट फिल्म के लिए बड़ा बजट होना जरूरी नहीं। न ही फिल्म को हिट होने के लिए गानों की जरूरत है। इस फिल्म ने साबित किया कि हिट फिल्म के लिए बड़े प्रोडक्शन हाउस की जरूरत होती है। इतना ही नहीं इस फिल्म को हिट कराने के लिए प्रमोशन पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं होती।

 बॉलीवुड के नए युग का उदय

बॉलीवुड के नए युग का उदय

राम गोपाल वर्मा ने अपने दस्तावेजों के जरिए समझाया कि फिल्म को हिट होने के लिए फिल्म में गाने, या शानदार एडिटिंग या स्टार के मेकअप, ड्रेस पर लाखों-करोड़ों खर्च करने हैं। इस फिल्म ने साबित किया कि फिल्म में सीटी मार और ताली मार डायलॉग दर्शकों को रोकने के लिए जरूरी नहीं है। फिल्म ने गंभीर मुद्दे को जिस तरह से दर्शखाया उससे अब आने वाले दिनों में संजीदा मुद्दों पर गंभीर फिल्मों के निर्माण का काम शुरू होगा।

 अब सितारों की जगह अभिनेताओं के साथ बनेगी फिल्में

अब सितारों की जगह अभिनेताओं के साथ बनेगी फिल्में

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स के बाद अब बॉलीवुड के नए युग की शुरुआत होगी। अब फिल्में धूम-धड़ाके, आइडम नबंर्स के अलावा कंटेंट पर फोकस होगीं। अब फिल्म स्टार्स की जगह अभिनेताओं के साथ बनेगी। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड कुछ प्रोडक्शन हाउस और निर्माताओं के चंगुल से बाहर निकल सकेगा। राम गोपाल वर्मा ने अब जब भी कोई निर्देशक फिल्म बनाएगा तो वो अपने जहन में द कश्मीर फाइल्स को रखकर, उसे सोचकर ही बनाएगा। फिल्म के बारे में रिव्यू करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के किरदार, , फिल्म के लेखक, निर्देशक से नफरत हो गई।जिसके जवाब में विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें आई लव यू का मैसेज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+