अनीस बज्मी की बात सुनकर अजय और रोहित शेट्टी भी हो जाएगे खुश, डायरेक्टर ने फिल्मों के क्लैश पर किया रिएक्ट

भूल भुलैया 3 फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट रिलीज हो गया है। कार्तिक की इस फिल्म को 35 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली है। साथ ही पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 75.3 प्रतिशत रही। इस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा रात के शोज में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई के कुछ इलाकों में फिल्म के रात के 1 बजे और 3 बजे के शो भी एड किए गए हैं।

फिल्म 1 नवंबर के दिन रिलीज हुई, इसी दिन भूल भुलैया 3 के डायरेक्टर का जन्मदिन भी होता है। बीते दिन वो मुंबई के एक सिनेमाघर में दर्शकों का रिएक्शन देखने पहुंचे थे। जहां उन्हें पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिले। इसके बाद उन्होंने बयान दिया और कहा, कि यही मेरा सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट है। इसके साथ ही उनसे फिल्म के क्लैश पर भी सवाल पूछा गया।

Director Anees Bazmee reacted on the clash of Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again said - both the films are coming together

फिल्में साथ में आ रही हैं
अनीस की फिल्म का अजय देवगन की सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस क्लैश हो रहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए अनीस ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, फिल्में साथ में आ रही हैं। क्लैश नहीं हो रहीं। मैंने पहले ही दिन से कहा है और मेरी हमेशा दुआ भी यही रहती है कि दोनों फिल्में चलें। दोनों बड़ी फिल्में हैं और दोनों अच्छी भी हैं। दोनों चलें। अनीस की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। अनीस की फिल्म ने पहले ही दिन भले ही सिंघम अगेन को पछाड़ नहीं पाई, लेकिन दर्शक उसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में और रफ्तार पकड़ेगी।

वीक डेज में शुरू होगी परीक्षा
दरअसल दोनों ही फिल्में दीपावली के लॉन्ग वीकेंड में रिलीज हुई हैं। ऐसे में फिल्म के पास शनिवार और रविवार दो बड़े दिन हैं। इसके अलावा फिल्मों की परीक्षा वीक डेज में स्टार्ट होगी। तब पता चलेगा कि फिल्म को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों के ही पास स्टार वैल्यू वाले एक्टर्स हैं। इसके अलावा इन फिल्मों के पिछले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+