फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, मशहूर एक्टर ई रामदास का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

तमिल एक्टर ई रामदास के बेटे ने उनके निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। कार्डियक अरेस्ट के चलते 23 जनवरी को एक्टर का निधन हो गया।

Kollywood actor E Ramadoss

कॉलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। विसरनई एक्टर ई रामदास का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया है। एक्टर को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 23 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अब ई रामदास का पार्थिव शरीर चेन्नई के केके नगर में उनके आवास पर दोस्तों और परिवार के लोगों के सामने श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा। एक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होना है।

दिवंगत अभिनेता ई रामदास के बेटे कलाई सेलवन ने अपने पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। निधन की खबर के बाद से उनके फैंस और दोस्त वरिष्ठ अभिनेता के बारे में जानकर काफी हैरान हैं और सदमे में हैं। सभी लोग उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

बताते चलें कि ई रामदास ने तमिल इंडस्ट्री में 1986 में मोहन की फिल्म अयिरम पूकल मलारट्टम से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने राजा राजथान और सुयमवरम सहित कई फिल्मों का डायरेक्शन किया। फिर बतौर लेखक भी उन्होंने काम किया। ई रामदास ने तमिल में कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही युद्धम सेई , काकी सत्तई, विसरनई, धर्म दुरथई और विक्रम वेधा में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई हैं। भले ही उन्होंने फिल्मों में रोल छोटा किया हो, लेकिन उनके अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Recommended Video

    Sharad Yadav का सपना था Engineer बनना, लेकिन एक घटना ने बदल दिया उनका सपना | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+