अक्षय खन्ना के 'दृश्यम 3' विवाद पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात

Drishyam 3 controversy: अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' काफी समय से सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म से अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब निर्देशक अभिषेक पाठक ने पहली बार इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और इसके पीछे की असली वजह सामने रखी है।

अभिषेक पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज पांच दिन पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। यह फैसला तब लिया गया, जब कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था, लुक फाइनल हो गया था और कॉस्ट्यूम तक तैयार किए जा रहे थे। निर्देशक के मुताबिक, अक्षय को कहानी पसंद आई थी और शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था।

Drishyam 3 controversy

विग बना विवाद की जड़
पाठक के अनुसार, पूरे मामले की सबसे बड़ी वजह विग पहनने को लेकर मतभेद था। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'दृश्यम 3' की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पिछला पार्ट खत्म हुआ था। ऐसे में फिल्म की निरंतरता बनाए रखना जरूरी था। अभिषेक ने कहा कि कोर्टरूम के एक सीन में बिना बाल और अगले ही सीन में बालों के साथ दिखना कहानी के लिए तर्कसंगत नहीं था।

पहले माने, फिर बदला रुख
निर्देशक ने बताया कि शुरुआत में अक्षय खन्ना उनकी बात समझ गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद यह मुद्दा दोबारा उठ गया। इसके बाद मेकर्स को यह तय करना पड़ा कि फिल्म की कंटिन्यूटी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। अभिषेक पाठक ने यह भी साफ किया कि अब जयदीप अहलावत फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन वह अक्षय खन्ना की जगह नहीं ले रहे हैं। उनके लिए कहानी में एक बिल्कुल नया किरदार लिखा जा रहा है, जो फिल्म को एक नया मोड़ देगा।

अजय देवगन का कोई दखल नहीं
निर्देशक ने स्पष्ट किया कि इस फैसले में अजय देवगन की कोई भूमिका नहीं थी। अजय ने पूरा निर्णय प्रोडक्शन हाउस और निर्देशक पर छोड़ दिया था। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह मामला पैसों से जुड़ा नहीं था। अभिषेक का मानना है कि अक्षय खन्ना के फैसले के पीछे उनके आसपास के लोगों का असर हो सकता है। उनके मुताबिक, शायद उन्हें यह कहा गया कि अब उन्हें सिर्फ सोलो और सुपरस्टार इमेज वाली फिल्में करनी चाहिए।

शुभकामनाओं के साथ खत्म किया विवाद
अंत में अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें आगे एक सोलो फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता पूरी टीम की मेहनत का नतीजा होती है, न कि किसी एक कलाकार की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+