दीपिका कक्कड़ को हुई ये गंभीर बीमारी, पति हुए इमोशनल, एक्ट्रेस के लिए मांगी जा रही दुआ, जानें कैसा है हाल

Dipika Kakar: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दीपिका कक्कड़ की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है। दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक वीडियो के जरिए लोगों को एक्ट्रेस की बीमारी के बारे में बताया है।

दीपिका कक्कड़ को हुई ये गंभीर बीमारी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जब से शोएब इब्राहिम से शादी की है तब से वह एक्टिंग करियर से दूर हो गई हैं। हालांकि वह यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं। दीपिका की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ के फैंस हुए परेशान

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लोगों से व्लॉग के जरिए कनेक्ट होते रहते हैं। हाल ही में शोएब ने पत्नी दीपिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं।

दीपिका कक्कड़ के लिए मांगी जा रही दुआ

शोएब इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ को एक गंभीर बीमारी हो गई है, जिसके लिए उनकी सर्जरी भी करवानी होगी। इस बात के सामने आने के बाद से दीपिका कक्कड़ के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ के लिवर में हुआ ट्यूमर

-शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया है कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है। ये ट्यूमर साइज में काफी बड़ा है। इस दौरान शोएब का चेहरा काफी उतरा हुआ था। वह इमोशनल हो गए थे। शोएब ने कहा- दीपिका ठीक नहीं है, थोड़ा सा उसको पेट में दिक्कत है जो काफी सीरियस हो गया है।

-शोएब ने वीडियो में आगे कहा- दरअसल मैं चंडीगढ़ में था और दीपिका मुंबई में ही थी और उनके पेटे में दर्द हुआ। दीपिका को लगा ये नॉर्मल दर्द है मगर जब ये ज्यादा बढ़ गया तो फिर उनको डॉक्टर के पास लेकर गए। कुछ ब्लड टेस्ट हुए। टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया कि उनके पेट में गंभीर इंफेक्शन हो गया है।

शोएब के चेहरे पर दिखी पत्नी के लिए चिंता

शोएब ने कहा- हमारे डॉक्टर ने हमें बुलाया और कहा कि हमे सीटी स्कैन करना होगा। इसके बाद रिपोर्ट में आया कि दीपिका को लीवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है। ट्यूमर का साइज एक टेनिस बॉल जैसा है। ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग है। हम सब बस इसी बात को लेकर डर रहे थे कि कहीं कैंसर तो नहीं बनेगा। हालांकि अब तक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है। दीपिका के अभी कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+