क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़? पोज देते वक्त छिपाया बेबी बंप, वीडियो वायरल

Dipika Kakar Second Pregnancy: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद कपल ने 21 जून, 2023 ने अपने प्यारे से बेटे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि, शोएब इब्राहिम इन दिनों रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 का हिस्सा बने हुए हैं। अब ये शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में जल्द ही शो में कोई एक कंटेस्टेंट ये ट्रॉफी अपने नाम कर लेगा। इस बीच दीपिका कक्कड़ शो के सेट में अपने बेटे के साथ पति शोएब से मिलने पहुंची। एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

Dipika Kakar

हाल ही में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सामने आया। जिसमें कपल 'झलक दिखला जा 11' के सेट के बाहर एकसाथ पोज देते हुए नजर आए। वीडियो में शोएब ने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ है वहीं दीपिका उसे प्यार से पुचकारते हुए दिखीं। लाल रंग के अनारकली सूट में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पोज देते वक्त दीपिका अपने दुपट्टे से पेट ढकते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में नेटिजेन्स उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे। फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं इसलिए वह दुपट्टे की मदद से अपना बेबी बंप छुपा रही हैं।वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को ओवर वेट के लिए भी ट्रोल किया।

दीपिका की इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये फिर से प्रेग्नेंट हो गई।' एक ने लिखा, 'मुझे लगता है दीपिका फिर से मां बनने वाली हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इसका करियर तो अब खत्म ही हो गया।' एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, वह प्रेग्नेंट लगती हैं।' इस तरह से कमेंट कर लोग अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि इस पर अब तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+