20 दिन बाद बेबी के साथ दीपिका कक्कड़ को मिली अस्पताल से छुट्टी, बेटे को सीने से लगाए नजर आए पापा शोएब इब्राहिम
Dipika Kakar Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। गत 21 जून 2023 को दीपिका कक्कड़ और उनके पति टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम पैरेंट्स बने हैं। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने एक प्रीमैच्योर बेबी को जन्मदि था जिसकी वजह से उनके नवजात बेटे को अनआईसीयू में रखा गया था। वहीं गत 8 जुलाई को पापा बने शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि अब उनका बेटा ठीक है और उसे अनआईसीयू से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद आज यानी 10 जुलाई को दीपिका कक्कड़ को उनके बेटे के साथ अस्सपताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल के बाहर से दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपने बेटे को घर ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाप शोएम इब्राहिम ने अपने बेटे को सीने से लगाा रखा है। आपको बता दें कि साल 2022 में दीपिका कक्कड़ मिसकैरेज हो गया था। इस वजह से उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ काफी समय बाद शेयर की थी।

21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेटे को दिया था जन्म
इसके बाद गत 20 जून 2023 को शोएब इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट करके जब सभी लोग घर लौटे तो रात के 3 बजे के करीब दीपिका की हालत बिगड़ने लगी थी। ऐसे में उन्हें तुरंत असप्ताल ले जाया गया था। अस्पताल ले जाने के बाद दीपिका की डिलवरी कर दी गई। दीपिका ने 7वें महीने में ही बेटे को जन्म दे दिया। हालांकि बच्चे की स्थिति सही नहीं थी इसलिए उसे एनआईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।
डिलीवरी के 20 दिन बाद हुई घर वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिलीवरी के 5 दिन बाद ही दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी लेकिन वह अपने बेबी को लेकर काफी परेशान थीं और उसके पास अस्पताल में ही रहना चाहती थीं।इसलिए वह इतने दिनों तक घर नहीं गई थीं। अब डिलीवरी के 20 दिन बाद दीपिका कक्कड़ अपने बेटे के साथ घर जाने के लिए तैयार नजर आईं।
दीपिका ने पैपराजी को धीरे बोलने के लिए कहा
वहीं अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। शेएब इब्राहिम ने अपने लाडले को गोद में उठा रखा है। ये कपल अस्पताल के बाहर नजर आ रहा है। इस दौरान जब पैपराजी उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए जोर से बोलते हैं तो दीपिका सभी से शोर न मचाने की रिक्वेस्ट करती हैं। वह कहती हैं- प्लीज आप लोग धीरे बोलें।












Click it and Unblock the Notifications