दीपिका कक्कड़ की बिगड़ी हालत, ट्यूमर की सर्जरी से पहले ही हुआ ऐसा हाल, टूट गए हैं पति शोएब इब्राहिम

Dipika Kakar Health: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने एक वीडियो जारी कर लोगों को एक्ट्रेस की बीमारी के बारे में बताया था।

दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर है
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर है। उनके ट्यूमर का आकार टेनिस बॉल के बराबर है और ये अपने आखिरी स्टेज पर है। इस खबर को जानने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस शॉक्ड हो गए हैं। फिलहाल हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

Dipika Kakar Health

दीपिका कक्कड़ को बुखार हो गया है

इस बीच दीपिका कक्कड़ के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि दीपिका कक्कड़ को बुखार हो गया है जो कि अब फ्लू में बदल गया है। अगले हफ्ते ट्यूमर को हटाने के लिए उनके लिवर की सर्जरी होगी।

शोएब इब्राहिम ने दिया पत्नी का हेल्थ अपडेट

-शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 103 डिग्री बुखार था जिसकी वजह से उन्हें शरीर में बहुत दर्द होने लगा था।

-शोएब इब्राहिम ने कहा- वह मेडिसिन ले रही थीं लेकिन उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। इस वजह से दीपिका कक्कड़ का बुखार फ्लू में बदल गया। हालांकि वह साहसी महिला हैं और अपने दर्द से लड़ रही हैं।

शोएब इब्राहिम ने बताया बेटे रुहान का हाल

-शोएब इब्राहिम ने बताया है कि दीपिका कक्कड़ ने बेटे रुहान को खुद से दूर किया हुआ है। उन्होंने कहा- रुहान भी अब सेटल हो चुका है। उसे दीपिका से दूर रखा जा रहा है। कई बार वो मां के पास जाने की जिद करता है लेकिन उसे समझ आ चुका है कि उसकी मम्मी की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में है।

-शोएब ने आगे बताया- रुहान दूर से अपनी मम्मी को देखता है। उसकी मम्मी अस्पताल के बेड पर लेटी हैं। उसे पता है कि उसकी मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में वो मम्मी को परेशान नहीं करता है।

-शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कड़ का बुखार फिलहाल कम हो गया है। उनके लिवर में ट्यूमर की गंभीरता का पता लगाने के लिए डॉक्टर ने PET स्कैन किया है। वह रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+