Dipika Kakar: लिवर कैंसर के चलते बिगड़ी दीपिका कक्कड़ की हालत, जानें कब होगी सर्जरी, पति बोले- दुआ मांगो
Dipika Kakar: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं। दीपिका को लिवर कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के स्टेज 2 पर हैं। दीपिका को लेकर उनके पति एक्टर शोएब इब्राहिम भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
दीपिका को हुआ लिवर कैंसर स्टेज 2
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनकी पत्नी के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है। ये ट्यूमर साइज में काफी बड़ा है। इसकी सर्जरी करनी जरूरी है ताकि दीपिका की जान बचाई जा सके।

दीपिका की हालत देख टूट गए हैं पति शोएब
-ऐसे में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ही काफी टूट गए हैं। शोएब ने लोगों से दीपिका के लिए दुआ मांगने के लिए कहा है। हाल ही में शोएब ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि दीपिका की सर्जरी आज यानी 3 जून 2025 (मंगलवार) सुबह होने वाली है।
-शोएब इब्राहिम ने अपने नोट में लिखा है- ये एक लंबी सर्जरी होने वाली है। दीपिका को आप सभी की प्रार्थनाओं और ताकत की जरूरत है। कृपया उसे अपनी दुआओं में रखें। शोएब ने इससे पहले अपने व्लॉग में बताया था कि डॉक्टरों ने सर्जरी से पहले दीपिका के कई मेडिकल टेस्ट करवाए थे।
दीपिका कक्कड़ की कब होगी सर्जरी?
शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका कक्कड़ मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। दर्द के चलते उनको तेज बुखार हो गया था जो कि फ्लू में भी बदल गया था। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ की छाती में काफी ज्यादा इंफेक्शन हो गया था। इसके अलावा उन्हें बहुत ज्यादा सर्दी और खांसी भी हो गई थी, जिसके चलते उनकी सर्जरी को स्थगित करना पड़ा था।
शोएब इब्राहिम ने लोगों से कहा- प्लीज दीपिका के लिए दुआ मांगो
-शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ उसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की अनुमति का इंतजार कर रहे थे। शोएब ने बताया- डॉक्टरों ने इंतजार करने की सलाह दी थी क्योंकि इस हालत में सर्जरी जोखिम भरी हो सकती है। अब दीपिका की हालत सर्जरी के लिए काफी स्थिर है। वह साहस और विश्वास के साथ एक बड़ी सर्जरी का सामना करने के लिए तैयार है।
-शोएब इब्राहिम ने कहा है कि दीपिका कक्कड़ सर्जरी को लेकर काफी परेशान हैं। उससे भी ज्यादा उन्हें अपने छोटे से बेटे रूहान की चिंता हो रही है। एक मां के लिए ये स्वाभाविक भी है। शोएब ने सभी लोगों से दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications