रणबीर कपूर की रामायण पर TV की 'सीता' का बड़ा बयान, कहा- 'ये लोग धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़...'
Dipika Chikhlia On Ramayan: रामानंद सागर की रामायण के सभी किरदारों को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं। इसमें दीपिका चिखलिया माता सीता का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हुईं थी। इतना ही नहीं लोग उन्हें आज भी भगवान की तरह पूजते हैं। अब हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
नितेश तिवारी की 'रामायण' कई दिनों से चर्चा में है। इन दिनों रणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्टर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। एक्टर की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दीपिका चिखलिया ने अब इस पर नाराजगी जताई है।

हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने फिल्म को लेकर अपनी राय रखी और उनका कहना है कि ये फिल्म नहीं बननी चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं उन तमाम लोगों से काफी निराश हूं, जो रामायण बनाते रहते हैं। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ये करना चाहिए।'
दीपिका चिखलिया ने आगे कहा, जो लोग रामायण बना रहे हैं वह इसे गड़बड़ कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो कुछ नया लाना चाहते हैं। आप जो कर रहे हैं वह यह है कि आप रामायण के पूरे प्रभाव को खराब कर रहे हैं।'
दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की बन रही रामायण पर कहा कि, 'किसी को भी धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसा करना चाहिए और इसे एक तरफ छोड़ देना चाहिए। बस ऐसा मत करो रामायण के अलावा ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जिनके बारे में आप बात कर सकते हैं। लेकिन रामायण में नई स्टोरी या नए लुक की वजह से ये सब खराब कर देते हैं।'
दीपिका ने आगे फिल्म 'आदिपुरुष' का जिक्र करते हुए कहा कि, 'आदिपुरुष में उन्होंने कृति सेनन को पिंक कलर की सैटिन साड़ी पहना दी थी। सैफ अली खान जो फिल्म में रावण के रोल में नजर आए थे उनका लुक बिल्कुल अलग कर दिया जो रावण से काफी ज्यादा अलग था। लेकिन ये सब करके आप रामायण को खराब कर रहे हैं।'
बता दें कि, नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर जहां भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं साई पल्लवी भी माता सीता का रोल निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में हनुमान का किरदार निभाएंगे। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं सुपरस्टार यश रावण का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications