राम मंदिर में अचानक रो पड़ीं टीवी की 'सीता' दीपिका चिखलिया, नहीं छुपा पाईं आंसू, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

Dipika Chikhlia Viral Video: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया राम के रोल में नजर आए अरुण गोविल और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लाहिरी शामिल हुए थे। इस बीच दीपिका का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अचानक रो पड़ीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो खुद पीएम मोदी ने शेयर किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक की कई तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। इसमें उद्घाटन की कई झलक देखने को मिली। साथ ही पीएम मोदी ने सेलिब्रिटीज के साथ बिताए कुछ क्षण भी तस्वीरें साझा की। इस वीडियो में दीपिका चिखलिया बेहद भावुक नजर आईं।

Dipika Chikhlia

पीएम मोदी की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन पर लिखा, 'श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद नोट, आप वास्तव में हर मायने में महान हैं, आपको हमारे प्रधान मंत्री के रूप में पाकर धन्य हैं।' वीडियो में देखा जा सकता है कि राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में दीपिका चाहकर भी अपने आंसू को रोक नहीं पाई।

बता दें कि, दीपिका चिखलिया से पहले अरुण गोविल का राम मंदिर को लेकर एक बयान सामने आया था। उन्होंने बताया था कि वह भगवान के दर्शन नहीं कर पाए। एक्टर ने कहा, 'सपना तो भैया पूरा हो गया पर मुझे दर्शन नहीं हो पाए। मैं कुछ नहीं कह सकता इस समय। उम्मीद है कि फिर से राम मंदिर जाऊंगा और भगवान राम के दर्शन करूंगा।'

इसके अलावा और भी कई बड़े सितारों ने राम मंदिर उद्घाटन में शिरकत की थी। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रजनीकांत और माधुरी दीक्षित शामिल हैं। इन सितारों की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस खास दिन का हिस्सा बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+