35 साल बाद फिर स्क्रीन पर लौट रही है 'राम-सीता' की जोड़ी, भगवान बनकर नहीं बल्कि इस अंदाज में दिखेंगे साथ

टीवी के 'राम' अरुण गोविल और 'सीता' दीपिका चिखलिया फिर से 36 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। लेकिन इस बार किसी भगवान या फिर भक्ती शो में साथ नजर नहीं आएंगे।

Deepika Chikhlia Arun Govil Reuniting: टीवी के 'राम' अरुण गोविल और 'सीता' दीपिका चिखलिया ने जिस तरह इस किरदार को स्क्रीन पर उतारा था उसे आज भी फैंस याद करते हैं। राम सीता की इस जोड़ी ने उस वक्त टेलीविजन पर धमाल मचा दिया था। इस जो़ड़ी को जिस तरह फैंस का प्यार मिला था वैसा फिर किसी धार्मिक सीरियल को नहीं मिला। हैरानी की बात ये है कि इस सीरियल के बाद अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर कभी छोटे पर्दे पर नहीं नजर आए। ऐसे में अब फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, टीवी के ये राम-सीता 35 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं।

35 साल बाद फिर साथ दिखेंगे राम-सीता

35 साल बाद फिर साथ दिखेंगे राम-सीता

जब भी रामायण की बात होती है आज भी सबके जहन में जो पहला नाम आता है वो टीवी के 'राम' अरुण गोविल और 'सीता' दीपिका चिखलिया का होता है। टीवी में इन दोनों की जोड़ी को उस वक्त काफी पसंद किया गया था जिसके बाद से फैंस दोनों को फिर से एकसाथ स्क्रीन पर देखना चाहते थे। लेकिन 35 साल बाद अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां एक्ट्रेस दीपिका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके नए प्रोजेक्ट की शूटिंग का है, जिसमें राम और सीता दोनों ही साथ में नजर आ रहे हैं।

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में दीपिका चिखलिया अपने को-स्टार अरुण गोविल से बात करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका का लुक बेहद सादगी वाला है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार दोनों राम-सीता के किरदार में नहीं बल्कि एक कोर्ट रूम ड्रामा है। जिसमें दोनों ऑनस्क्रीन लड़ते हुए नजर आएंगे।

कोर्ट रूम ड्रामा में साथ भिड़ेंगे दीपिका-अरुण

कोर्ट रूम ड्रामा में साथ भिड़ेंगे दीपिका-अरुण

आपको बता दें कि राम-सीता की ये जोड़ी फिल्म नोटिस में साथ दिखाई देगी। दीपिका चिखलिया ने इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के बारे में बात की और कहा कि, फिल्म में भगवान वाली कैमिस्ट्री नहीं है। जितना फैंस इन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इतने सालों में कैमिस्ट्री में काफी कुछ बदलाव आए हैं। हम दोनों हमेशा मुस्कुराते नहीं रहेंगे।

35 सालों में काफी कुछ बदल गया है

35 सालों में काफी कुछ बदल गया है

दीपिका चिखलिया ने आगे कहा कि, रामायण के बाद कई बार हम दोनों ने कई टीवी शोज में एंट्री ली थी। लेकिन बीते 35 सालों में पहली बार हम दोनों स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस बीच काफी कुछ बदल चुका है हम दोनों बूढ़े हो गए हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी गुस्सैल है इसलिए पूरी फिल्म में हम लड़ते हुए पहली बार दिखेंगे। स्क्रीन पर हम दोनों लड़ रहे हैं और ये मजेदार है।

इस फिल्म में 35 साल बाद दिखेंगे साथ

इस फिल्म में 35 साल बाद दिखेंगे साथ

दीपिका चिखलिया ने आगे अरुण गोविल संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की और कहा कि, हम दोनों स्क्रीन पर काफी मस्ती करते हैं। मैं कभी-कभी अरुण पर चिल्ला देती हूं लेकिन वह हंसकर टाल देते हैं। लोग इस बात को अपने दिमाग में बैठा चुके हैं कि हम भगवान का रूप हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है अब वक्त पहले से काफी बदल चुका है। उस वक्त हम काफी जवान थे। बता दें कि दीपिका चिखलिया की फिल्म नोटिस की रिलीज डेट से अभी तक पर्दा नहीं उठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+