Dino Morea: मीठी नदी घोटाले में फंसे डिनो मोरिया के पास इतने करोड़ की संपत्ति, किस बिजनेस से होते हैं मालामाल?
Dino Morea Net Worth: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि मीठी नदी विवाद मामले में ईडी ने डिनो मोरिया के मुंबई स्थित घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी ने डिनो मोरिया के घर पर की छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने आज यानी 6 जून 2025 (शुक्रवार) को मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत महाराष्ट्र और केरल में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की है।

डिनो मोरिया और भाई सेंटिनो पर लगाए गए हैं ऐसा आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया को ईडी ने समन भी भेजा है। आरोप है कि डिनो मोरिया और और उनके भाई सेंटिनो, इस घोटाले के मुख्य आरोपी के संपर्क में थे। ऐसे में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों भाइयों से गत 26 मई 2025 को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।
डिनो मोरिया का बॉलीवुड करियर
-आपको बता दें कि साल 1975 में बेंगलुरु में जन्मे डिनो मोरिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग करते हुए ही उन्हें फिल्म का ऑफर भी मिला था। डिनो मोरिया ने साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2002 में फिल्म 'राज' रिलीज हुई थी जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।
-बिपाशा बसु के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सुपरहिट फिल्म के बाद वह कई फिल्मों में नजर आए लेकिन उनकी सारी मूवीज फ्लॉप साबित हुई हैं। फिल्मों में लगातार असफलता हाथ लगने के चलते डिनो मोरिया ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।
-इसके बाद डिनो मोरिया ने साल 2021 में वेब सीरीज 'द एम्पायर' से वापसी की, जो उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। फिलहाल डिनो मोरिया हालिया रिलीज फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आ रहे हैं।
डिनो मोरिया का बिजनेस
-बॉलीवुड में करियर खराब होता देख डिनो मोरिया ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। जानकारी के अनुसार डिनो मोरिया ने साल 2012 में भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ मिलकर 'कूल माल' नाम की मर्चेंडाइजिंग कंपनी शुरू की थी जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।
-वहीं साल 2013 में डिनो मोरिया ने 'क्लॉकवाइज फिल्म्स' नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इसी प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म 'जिस्म 2' को प्रोड्यूस किया था। इसके बाद साल 2018 में डिनो मोरिया ने 'द फ्रेश प्रेस' नाम से कोल्ड-प्रेस्ड जूस ब्रांड लॉन्च किया था। ये ब्रांड अब तक 36 स्टेशनों पर काम कर रहा है और कई राज्यों में इसके विस्तार की प्लानिंग की जा रही है।
डिनो मोरिय का रेस्तरां
आपको बता दें कि डिनो मोरिया ने 'क्रेप स्टेशन' नाम से एक रेस्तरां चेन शुरू की है, जो पूरे भारत में काफी फेमस है। उनका ये ब्रांड पीवीआर, आईनॉक्स और रिलायंस के साथ पार्टनरशिप कर अपने बिजनेस में काफी प्रॉफिट कमा रहा है।
डिनो की कुल संपत्ति और आलीशान घर
डिनो मोरिया एक्टिंग के साथ साथ बिजनेस से खूब पैसा कमाते हैं। वह विज्ञापन के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिनो मोरिया की कुल संपत्ति 82 करोड़ रुपये के आसपास है। डिनो मोरिया का आलीशान घर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। उनेक घल का नाम कासा-मोरिया है। इस घर की कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications