Dinesh Mangaluru Death: फेमस एक्टर दिनेश मंगलुरु का निधन, 'कांतारा' की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक
Dinesh Mangaluru Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर दिनेश मंगलुरु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिनेश मंगलुरु ने आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) तड़के इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
55 की उम्र में दिनेश मंगलुरु की निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश मंगलुरु ने उडुपी स्थित अपने घर पर 25 अगस्त 2025 की सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। 55 वर्षीय दिनेश अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।

फिल्म 'केजीएफ' में बने थे 'बॉम्बे डॉन'
आपको बता दें कि ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' में दिनेश मंगलुरु ने 'बॉम्बे डॉन' का किरदार निभाया था। वहीं 'किच्चा' और 'किरिक पार्टी' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने बहुत दमदार काम किया था।
फिल्म 'कांतारा' की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक
-स्थानीय अखबार उदयवाणी की एक रिपोर्ट के अनुसार दिनेश मंगलुरु को फिल्म 'कांतारा' की शूटिंग के दौरान स्ट्रोक आया था। बेंगलुरु में इलाज के बाद उनकी सेहत कुछ बेहतर हुई थी लेकिन पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अंकदक्कट्टे सुरेगोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने बताया कि दिनेश मंगलुरु ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे और बीते एक साल से लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे।
-जानकारी के अनुसार एक्टिंग से पहले दिनेश मंगलुरु ने आर्ट डायरेक्टर के रूप में कई फिल्मों में काम किया था और अपनी दमदार रचनात्मकता से पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने बतौर एक्टर 'राणा विक्रम', 'अंबारी', 'सवारी', 'इंति निन्ना बेटी', 'आ डिंगी' और 'स्लम बाला' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई थीं। कन्नड़ सिनेमा में आने से पहले दिनेश मंगलुरु लंबे समय तक थिएटर से जुड़े रहे थे।
दिनेश मंगलुरु का अंतिम संस्कार
-दिनेश मंगलुरु का पार्थिव शरीर आज शाम बेंगलुरु ले जाया जाएगा। परिवार ने जानकारी दी है कि आगामी 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) सुबह 8 बजे से उनका पार्थिव शरीर लग्गेरे स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सुमनहल्ली श्मशान घाट में किया जाएगा।
-आपको बता दें कि उडुपी जिले के कुंदापुर में जन्मे दिनेश मंगलुरू पिछले कई वर्षों से बेंगलुरु में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी भारती और दो बेटे, पवन और सज्जन हैं।












Click it and Unblock the Notifications