फेमस एक्ट्रेस ने मेड के साथ की ऐसी 'गंदी' हरकत, पति के साथ 22 साल की लड़की को पीटा और फिर जो किया
Dimple Hayathi: तमिल और तेलुगू फिल्मों की फमस एक्ट्रेस डिंपल हयाती और उनके पति डेविड को लेकर एक बड़ी खबर सामनेआ रही है। खबर है कि कपल के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
डिंपल हयाती की मेड ने दर्ज कराई शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला तब सामने आया जब डिंपल हयाती की मेड (नौकरानी) ने दंपति पर उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ये केस फिल्मनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

घर की मेड ने एक्ट्रेस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
-सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का नाम प्रियंका बीबर है। उसकी उम्र 22 साल है और वह ओडिशा के रायगढ़ जिले की रहने वाली है। गत 22 सितंबर 2025 को श्री साई गुडविल सर्विसेज के जरिए वह नौकरी की तलाश में हैदराबाद पहुंची थी। इसके बाद उसे साउथ के फेमस एक्ट्रेस डिंपल हयाती और उनके पति के घर पर घरेलू सहायिका की नौकरी मिल गई।
-प्रियंका बीबर ने अपने बयान में कहा है कि नौकरी शुरू करने के बाद से उसे ठीक से खाना तक नहीं दिया गया और लगातार गालियां देकर बेइज्जत किया गया। उसका ये भी आरोप है कि कपल ने उसे ताना मारते हुए कहा था- तुम्हारी जिंदगी हमारी जूतियों से भी बदतर है।
एक्ट्रेस के पति ने मेड के साथ की हाथापाई
मेड का कहना है कि गत 29 सितंबर 2025 को घर में विवाद ज्यादा बढ़ गया था। इस दौरान डिंपल हयाती और उनके पति डेविड ने उससे खराब बर्ताव किया था। यहां तक कि उसके पैरेंट्स को मारने की धमकी भी दी थी। जब उसने झगड़े को रिकॉर्ड करने की कोशिश की, तो डेविड ने उसका फोन छीनकर तोड़ दिया था और उसके साथ हाथापाई भी की थी।
'बिना कपड़ो के वीडियो बनाने की की थी कोशिश'
प्रियंका बीबर ने आरोप लगाया है कि हाथापाई के दौरान उसके कपड़े फट गए और कपल ने उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाने की भी कोशिश की थी। प्रियंका ने बताया कि वह किसी तरह से उस घर से भागने में कामयाब हो पाई थी। इसके बाद वह अपने एजेंट की मदद से पुलिस के पास पहुंची और कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
फिल्मनगर पुलिस थाने में केस हुआ दर्ज
जानकारी के अनुसार मेड की शिकायत पर फिल्मनगर पुलिस ने डिंपल हयाती और उनके पति डेविड के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 79, 351(2) और 324(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल डिंपल या उनके पति डेविड की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
डिंपल हयाती का करियर
-डिंपल हयाती ने साल 2017 में तेलुगू फिल्म 'गल्फ' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। वह आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने लीड एक्टर धनुष की मंगेतर मंदाकिनी का किरदार निभाया था।
-इसके अलावा डिंपल हयाती ने फिल्म 'देवी 2', 'खिलाड़ी', 'यूरेका', 'रामाबनम' और 'Veeramae Vaagai Soodum' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विवादों में रह चुकी हैं एक्ट्रेस डिंपल हयाती
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब डिंपल हयाती विवादों में घिरी हों। साल 2023 में उनके और पति डेविड के खिलाफ एक आईपीएस अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारने का केस दर्ज हुआ था। उस समय डिंपल ने आईपीएस अधिकारी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया था, जबकि अधिकारी का कहना था कि उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी और तब डिंपल ने टक्कर मारी थी।












Click it and Unblock the Notifications