दिलजीत सिंह सबसे बड़ी वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग करेंगे शुरू, जानिए कैसा होगा किरदार

Sunny Deol की वॉर फिल्म Border का सीक्वल बन रहा है। फिल्म की कास्ट में दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन शामिल हैं। इसकी शूटिंग साल 2024 के नवंबर में शुरू हुई थी। इस फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है। जिसमें वरुण धवन ने उत्तर प्रदेश के बबीना कैंट में शूटिंग की। अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, "दिलजीत दोसांझ बॉर्डर में एक बहुत ही दिलचस्प भूमिका निभा रहे हैं, जो भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध की कहानी को जीवंत करता है। वह 10 जून से बॉर्डर 2 पर अपनी यात्रा शुरू करेंगे, और पहले चरण में सनी देओल के साथ दृश्यों की शूटिंग करेंगे।"

Diljit Singh

सोर्स ने आगे बताया, "दिलजीत ने सनी देओल और वरुण धवन के साथ-साथ अहान शेट्टी के साथ भी दमदार पल बिताए हैं। उनके किरदार के पीछे एक मजबूत बैकस्टोरी भी है। सनी देओल जून के अंत में अपनी भूमिका के बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन अगस्त 2025 के महीने में अपनी भूमिका पूरी कर लेंगे। डायरेक्टर अनुराग सिंह 10 अगस्त तक बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं।"

बॉर्डर 2 को 2026 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ होगी। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह फ़िल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म माना जा रहा है। पहले पार्ट की तरह ही यह फ़िल्म भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माता बॉर्डर 2 में संदेशे आते हैं नामक गीत को वापस ला रहे हैं, जिसका नया वर्जन सोनू निगम और अरिजीत सिंह ने गाया है। बता दें,बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर करेंगे। इसके पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी डायरेक्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+