Ed Sheeran ने पहली बार गाया पंजाबी गाना, लाइव कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के साथ जमाया रंग, वायरल हो रहा वीडियो
Ed Sheeran Performance: हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एड शीरन इन दिनों भारत में आए हैं। बीते दिनों उन्होंने कई सारी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वहीं बीती रात एड शीरन के साथ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लाइव परफॉर्मेंस दी।
इस कॉन्सर्ट की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी खास बात ये थी कि एड शीरन ने पहली बार दिलजीत के साथ पंजाबी गाना गाया। ये सुनने के बाद उनके तमाम फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पंजाबी गाना लवर गाते हुए नजर आए। वहीं जब एड शीरन ने उनके साथ पंजाबी गाना गाया तो ये सुनकर हर कोई उनका फैन हो गया। स्टेज पर दिलजीत के साथ एड को गाना गाते देख फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज भी काफी एक्साइटेड हो गए।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन पर लिखा, @teddysphotos भाई पहली बार पंजाबी में गा रहे हैं। बुर्राआ, चक देया गे।" अब एड और दिलजीत की साथ में परफॉर्मेंस देख फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं तमाम एक्टर्स ने भी कमेंट कर दोनों की जमकर तारीफ की। वरुण धवन ने लिखा, 'वैश्विक प्रभुत्व'। साथ ही गायक बादशाह ने लिखा, "भाई को गिटारवादक के रूप में एड पाजी मिल गए।"
आपको बता दें कि, दिलजीत और एड शीरन की लाइव परफॉर्मेंस प्लान नहीं थी। बल्कि उन्होंने खुद पंजाबी सिंगर को स्टेज पर बुलाया और लाइव कॉन्सर्ट में रंग जमाने को कहा। जिसका वीडियो सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फैंस के लिए ये पल एक ऐतिहासिक था। किसी हॉलीवुड सिंगर को यूं पंजाबी में गाते हुए देखने का मौका शायद ही फैंस को मिले। फिलहाल दिलजीत और एड का ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications