क्या विजय देवरकोंडा ने 'लाइगर' कर की है गलती, अब लौटाएंगे फिल्म की करोड़ों की फीस!

क्या विजय देवरकोंडा ने 'लाइगर' कर की है गलती, अब लौटाएंगे फिल्म की करोड़ों की फीस!

मुंबई, 05 सितंबर: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू हिंदी फिल्म लाइगर फ्लॉप हो गई है। विजय देवरकोंडा स्टारर लाइगर की अप्रत्याशित विफलता ने फिल्म के प्रोड्यूसर समेत फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लाइगर की काफी आलोचना भी की गई और फिल्म में कमाई भी नहीं की। 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बजट की बनी फिल्म लाइगर अब धीरे-धीरे लगभग सभी सिनेमाघरों से हट गई है। फिल्म अभी भी अपनी लागत वसूल करने से बहुत दूर है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म को करके अपने फिल्मी करियर की बड़ी गलती की है।

क्या फिल्म की फीस लौटाएंगे विजय देवरकोंडा

क्या फिल्म की फीस लौटाएंगे विजय देवरकोंडा

लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के साथ, अब यह बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा ने फिल्म की प्रोड्यूसर चार्ममे कौर और अन्य सह-निर्माताओं का समर्थन करने का फैसला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, विजय देवरकोंडा ने लाइगर के लिए ली हुई अपनी फीस में से एक बड़ा हिस्सा निर्माताओं को वापस देने की योजना बनाई है। विजय देवरकोंडा प्रोड्यूसर को होने वाले नुकसान के बोझ को कम करने के लिए ऐसा करने की योजना बना रहे हैं।

6 करोड़ रुपये से अधिक रकम लौटा सकते हैं विजय!

6 करोड़ रुपये से अधिक रकम लौटा सकते हैं विजय!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर निर्माताओं विजय देवरकोंडा 6 करोड़ रुपये से अधिक लौटाएंगे। विजय देवरकोंडा फिल्म पर हुए नुकसान को कम करने के लिए प्रोड्यूसर चार्ममे कौर को ये रकम वापस दे सकते हैं। बता दें कि फिल्म के लिए विजय ने लगभग 20 करोड़ रुपये फीस ली थी।

बजट की वजह से टल सकती है विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म

बजट की वजह से टल सकती है विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म

शनिवार की रात सामने आई ताजा रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म ''जन गण मन'' बजट की वजह से टाल दी गई है। इस फिल्म को भी चार्ममे ही प्रोड्यूस करने वाली हैं। फिल्म ''जन गण मन'' का निर्देशन लाइगर के डायरेक्टर पुरी जगन्नाध ही कर रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर फिल्म के दो शेड्यूल पहले ही शूट कर लिए हैं।

बिना फीस के फिल्म करेंगे विजय

बिना फीस के फिल्म करेंगे विजय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन गण मन का बजट को काफी कम कर दिया गया है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जो पूरे भारत में रिलीज होगी। विजय और पुरी जगन्नाथ दोनों ने फिल्म के लिए अपनी तनख्वाह छोड़ने का फैसला किया है। कथित तौर पर यह फैसला दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर लाइगर की असफलता से हुए नुकसान की भरपाई के लिए लिया है।

फिल्म हिट हुई तो मुनाफे का हिस्सा लेंगे विजय

फिल्म हिट हुई तो मुनाफे का हिस्सा लेंगे विजय

कुछ रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अगर जन गण मन बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है तो विजय देवरकोंडा मुनाफे का हिस्सा ले सकते हैं। लाइगर को आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से नकारात्मक समीक्षा मिली है। लोगों ने कहा कि फिल्म में औसत दर्जे की पटकथा, खराब प्रदर्शन किया गया है।

'जीओ और जीने दो...'

'जीओ और जीने दो...'

इन रिपोर्टों के बीच लाइगर की प्रोड्यूसर चार्ममे कौर ने ट्विटर पर एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, '' Chill guys! मैं सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक ले रही हूं।@PuriConnects फिर से बड़ी वापसी करेगा। जो पिछले बार के मुकाबले और बड़ा-अच्छा होगा। उस वक्त तक के लिए 'जीओ और जीने दो...''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+