क्या खत्म हुई करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच अनबन? वीडियो में दिखा दोनों का दोस्ताना
कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच लंबे समय से चल रही अनबन अब खत्म हो गई है। दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें दोनों हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ये देखा गया है कि, कब किसके बीच रिश्ते बिगड़ जाएं या फिर सुधर जाएं ये कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड में एक बार फिर देखने को मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन और करण जौहर की जिनके बीच फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर लंबे समय से विवाद था। लेकिन ये वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच दूरियां अब खत्म हो चुकी हैं।

करण और कार्तिक ने की मस्ती
हाल में आयोजित एक अवॉर्ड शो के दौरान करण जौहर और कार्तिक आर्यन को साथ में बैठकर बातें करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे से खूब बातें कर रहे हैं और साथ ही मस्ती करते हुए नजर आए। यही नहीं कार्तिक आर्यन करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जीयो' की टीम के साथ स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। साथ ही ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, दोनों एक बार फिर एक साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं।
Karan Johar and Kartik Aaryan were sitting together and talking in the recent Pinkvilla event.
And when Varun Dhawan cracked the "dance to Dharma song" joke, they two were laughing together.
People were hyping this rift like anything 😂 pic.twitter.com/1oE3CUnrtm
— sohom (@AwaaraHoon) June 19, 2022
इस वजह से हुई थी अनबन
आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन ने करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 के लिए साइन किया था। जिसके बाद कार्तिक ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद धर्मा प्रोडक्शन ने बयान जारी कर जानकारी दी थी कि, फिल्म से कार्तिक आर्यन को रिप्लेस कर दिया गया है। इस खबर के बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच हुई अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। जिसके बाद ये अनबन लगभग एक साल तक जारी रही। अब ये वीडियो सामने आने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दोनों के बीच अब रिश्ते सुधरने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications