Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल Photo का सच जान उड़े फैंस के होश

मुंबई, 02 मार्च। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की शादी का इंतजार जितना उन्हें खुद नहीं है, उससे अधिक उनके फैंस को है। सलमान खान से अक्सर ये सवाल किया जाता है कि वो शादी कब कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर कई फेक पोस्ट भी देखने को मिलते हैं, जिसकी वजह से सलमान खान की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। अब इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने चोरी-छिपे शादी कर ली है।

सलमान खान ने कर ली शादी?

सलमान खान ने कर ली शादी?

यहां तक तो ठीक था लेकिन फोटो में नजर आ रही सलमान खान की कथित दुल्हन को देख हर कोई हैरान है। वायरल फोटो में एक्टर के साथ उनकी दबंग फेम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही है। तस्वीर में सलमान, सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे है। सलमान व्हाइट शर्ट के ऊपर बेज ब्लेजर में डैशिंग लग रहे हैं। वहीं सोनाक्षी रेड साड़ी और ब्राइडल चुरा में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Recommended Video

    Salman Khan wedding: Salman khan ने सोनाक्षी संग रचाई शादी, तस्वीर वायरल | वनइंडिया हिंदी
    वायरल फोटो का सच

    वायरल फोटो का सच

    हालांकि वायरल हो रही इस फोटो के पीछे का सच कुछ और ही है। आपको बता दें कि इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है, फोटोशॉप की मदद से इसे एडिट किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान और सोनाक्षी दोनों आधिकारिक तौर पर अभी भी सिंगल हैं। सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक प्यारी बॉन्डिंग शेयर की है। साल 2010 में सलमान ने ही सोनाक्षी को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था।

    इन्हें डेट कर रहे हैं सलमान!

    इन्हें डेट कर रहे हैं सलमान!

    सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ 'दबंग' से अभिनय की शुरुआत की। वहीं, दूसरी ओर सलमान खान के यूलिया वंतूर को डेट करने की खबरें आ रही हैं। शादी का फंक्शन हो या फेस्टिव पार्टी, ये कपल अक्सर इवेंट्स में साथ आता है। हालांकि आज तक कभी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है। 2016 में वापस, ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान खान ने गुपचुप तरीके से यूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

    सलमान ने दिया रिएक्शन

    सलमान ने दिया रिएक्शन

    इन्हीं अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ये सिर्फ अफवाहें हैं जैसा आपने खुद कहा था। अगर मेरी सगाई हो गई होती या मैं शादी कर रहा होता, तो मैं इस खबर के लीक होने का इंतजार नहीं करता। मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण होगा।' सोनाक्षी की लव लाइफ की बात करें तो नोटबुक स्टार जहीर इकबाल के संग उनके काफी चर्चे हैं।

    दोनों ने साथ शुरू किया करियर

    दोनों ने साथ शुरू किया करियर

    जहीर और सोनाक्षी दोनों ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के प्रोजेक्ट्स से की थी। सोनाक्षी ने 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार', 'दबंग 2', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'लुटेरा', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'आर... राजकुमार', 'एक्शन-जैक्सन', 'कलंक', 'मिशन मंगल', 'दबंग सीरीज' और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है।

    यह भी पढ़ें: जब सलमान को किस करने की सुनते ही बुरी तरह घबराईं भाग्यश्री, सीन से पहले ही फूट-फूट कर रोने लगीं

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+