KK No More: क्या ये लाइव कॉन्सर्ट नहीं करना चाहते थे केके? हुआ बड़ा खुलासा
केके के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान शुभलक्ष्मी भी उनके साथ मौजूद थीं। अब केके के निधन के बाद शुभलक्ष्मी ने एक बड़ा दावा किया है।
मुंबई,

केके के निधन से दुखी फैंस
बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर केके के निधन के बाद से देशभर में शोक की लहर है। सिनेमा जगत से लेकर उनके फैंस उनके जाने से काफी दुखी हैं। एक तरफ हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि दे रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके निधन को लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं।
Recommended Video

केके नहीं चाहते थे गाड़ी से निकलना
बता दें कि, मंगलवार 31 मई को केके कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट परफॉर्म करने गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक शो के बाद केके तुरंत बाद होटल पहुंचे जहां उन्हें अचानक घबराहट महसूस होने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन, इस बीच अब शुभलक्ष्मी ने दावा किया है कि ऑडिटोरियम के बाहर भीड़ देखने के बाद सिंगर केके अपनी गाड़ी से नहीं निकलना चाहते थे।

क्या घबराए हुए थे केके?
कॉन्सर्ट से पहले केके की बहुत सी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह काफी घबराए हुए लग रहे थे। इसके अलावा एक वीडियो उनकी कॉन्सर्ट की भी सामने आई है जिसमें वह काफी परेशान थे। अब केके की मौत के बाद तरह-तरह के शक जताए जा रहे हैं।

केके के शरीर में चोट के निशान
बता दें कि, जिस समय उनको हार्ट अटैक हुआ उस दौरान उनके शरीर में कईं चोटे आईं। जिसके निशान मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालांकि, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि, ये चोट के निशान उनके खुद के हैं।












Click it and Unblock the Notifications