Arshi Khan: क्या अर्शी खान ने करवा ली Hip सर्जरी? सामने आई ये पूरी सच्चाई
Arshi Khan Hip Surgery: एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर हमेशा से काफी खुले विचारों वाली रही हैं। इससे पहले अर्शी खान ने लिप फिलर्स करवाने के बारे में लोगों को ओपनली बताया था।

Arshi Khan Hip Surgery: एक्ट्रेस-मॉडल अर्शी खान जो कि टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आई थीं को हाल ही में एक होली पार्टी में देखा गया था। खबर है कि अर्शी खान ने अपने हिप्स सुंदर और बड़ा दिखाने के लिए एक सर्जरी करवाई है। दरअसल होली पार्टी में अर्शी खान के हिप्स असामान्य दिख रहे थे और वह थोड़ी थकी हुई भी नजर आ रही थीं। कथित तौर पर अर्शी खान ने दुबई में अपने हिप्स की सर्जरी करवाई है। अर्शी खान के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए कहा- अर्शी ने दुबई में अपने हिप्स का ऑपरेशन करवाया है। हाल ही में वह दुबई पहुंची थीं और तभी उन्होंने सर्जरी कराने के बारे में प्लानिंग की थी। हालांकि अर्शी खान ने खुद इस बारे में कुछ नहीं बताया है और न ही उन्होंने इस बारे में कोई चर्चा की है। उनकी सर्जरी के बारे में केवल उनके कुछ करीबी दोस्तों को ही पता है।
सुंदर दिखने के लिए सर्जरी जरूरी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर हमेशा से काफी खुले विचारों वाली रही हैं। इससे पहले अर्शी खान ने लिप फिलर्स करवाने के बारे में लोगों को ओपनली बताया था। उस समय अर्शी खान ने कहा था- अच्छा दिखने के लिए सर्जरी करवाना कभी कभी जरूरी होता है और ये एक व्यक्तिगत पसंद है। लेकिन आज भी हमारे समाज में लोग इस तरह की सर्जरी को अपराध समझते हैं और इसका जमकर मजाक उड़ाते हैं।
लिप फिलर्स पर अर्शी खान का बयान
अर्शी खान ने आगे कहा था- मुझे लगता है कि मेट्रो शहरों में 50 फीसदी लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करवाते होंगे और ये बिल्कुल बुरा नहीं है। ये तो एक अच्छी बात है कि हम बेहतर तकनीकों का मजा ले रहे हैं। मैंने लिप फिलर्स करवाए हैं और मुझे इसमें बहुत मजा भी आ रहा है। आपको बता दें कि अर्शी खान ने बिग बॉस 14 में लिप फिलर्स करवाने की बात कही थी। अर्शी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज और फनी रील्स पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications