क्या Aishwarya Rai ने सलमान-विवेक को किया डबल डेट? भाईजान को नहीं दी कमिटमेंट, सोहेल ने खोला था राज

Aishwarya Rai: बॉलीवुड में अगर आज भी किसी के ब्रेकअप स्टोरी की चर्चा होती है तो हर किसी की जुबान पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम जरूर आता है। अपने रिलेशन को लेकर ऐश्वर्या हमेशा मीडिया में यही बताती आई हैं कि उन्होंने सलमान खान से अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की थी।

मीडिया में उनके यह बयान उस समय चर्चा में थे जब सलमान खान हिट एंड रन केस खूब सुर्खियों में था। आज हम आपको बताएंगे कि सलमान और ऐश्वर्या राय के अलग होने की असल वजह क्या थी और इसे लेकर भाईजान के भाई सोहेल खान ने किस तरह इस रिश्ते का खुलासा मीडिया के सामने किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते में आई कड़वाहट की सबसे बड़ी वजह ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके विवेक ओबेरॉय थे। जिन्होंने मीडिया में आकर सलमान खान पर कई इल्जाम लगाए जिससे कि सलमान की छवि काफी खराब हो गई थी। इस दौरान जब हर तरफ से सलमान पर अलग-अलग तरह के इल्जाम लग रहे थे तब उनके भाई सोहेल ने आगे आकर मीडिया और लोगों के सामने सलमान औऱ ऐश्वर्या के रिश्ते की सच्चाई बताई।

Aishwarya Rai

हालांकि सोहेल खान ने अपने भाई के बचाव में बिल्कुल यही शब्द कहे थे या नहीं इस बात की पुष्टि हम नहीं कर सकते लेकिन Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में सोहेल ने बताया था कि ऐश्वर्या ने सलमान पर शराबी होने के जो गंभीर आरोप लगाए थे वह गलत हैं। उन्होंने कहा कि, अब ऐश्वर्या जिस तरह मीडियो के सामने रो-रोकर सलमान को लेकर जो बेफिजुल बातें कह रही हैं क्या उन्हें उस समय इन बातों का ख्याल नहीं था जब वह हर दूसरे दिन हमारे घर आती थीं और परिवार के साथ घुलती-मिलती थी।

सोहेल खान ने बताया कि ऐश्वर्या हमेशा परिवारिक सदस्य की तरह मिलती थीं। लेकिन उन्होंने कभी भी सलमान से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। जिसके कारण सलमान हमेशा चिंता में रहते थे। वह अक्सर इस बात को लेकर ऐश्वर्या से बात करते थे लेकिन वह कभी भी उन्हें स्पष्ट नहीं बताती थी। सोहेल यहीं नहीं रुके उन्होंने ऐश्वर्या राय पर विवेक ओबेरॉय और सलमान खान को एक ही समय पर डेट करने का आरोप भी लगाया।

सोहेल खान ने आगे यह भी बताया कि विवेक ओबेरॉय के साथ होते हुए भी लगातार सलमान के टच में थी। जिससे विवेक भी काफी परेशान थे। खैर अब ये सभी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और उनकी एक बेटी आराध्या भी है। हालांकि सलमान खान ने कभी शादी नहीं की वह आजतक सिंगल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+