'रिया चक्रवर्ती से मीडिया मांगे माफी' एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरीं Dia Mirza, बोलीं-'टीआरपी के लिए जो...'
Dia Mirza: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी है। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने सुसाइड किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मीडिया से सवाल किया कि क्या वे रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से माफी मांगेंगे?
पीटीआई के अनुसार, सीबीआई ने दो रिपोर्ट दाखिल की हैं, एक सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में और दूसरी रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत की बहनों के खिलाफ दायर मामले में। ऐसे में दीया मिर्जा ने कहा कि मीडिया ने रिया को "गहरी पीड़ा और परेशानियों" का सामना करने पर मजबूर किया।

दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा, "मीडिया में से कौन रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से लिखित में माफी मांगेगा? आप लोगों ने एक निर्दोष पर हमला किया। सिर्फ टीआरपी के लिए आपने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया। माफी मांगिए, कम से कम यही कर सकते हैं।"
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: 'कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत', CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत को क्या हुआ था?
14 जून 2020 को 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। कूपर अस्पताल में हुई उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। यानी कि एक्टर ने किया था। हालांकि उनका परिवार मानने को तैयार नहीं था और इस केस की सीबीआई ने जांच की।
क्या था पूरा मामला?
सीबीआई ने दो अलग-अलग मामलों की जांच की। पहला मामला सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में दर्ज कराया था, जिसमें रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया गया था। दूसरा मामला रिया ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने सुशांत की बहनों पर गलत दवाइयां दिलवाने का आरोप लगाया था।
रिया का कहना था कि एक दिल्ली के डॉक्टर ने झूठा पर्चा बनाकर सुशांत को दवाइयां दी थीं और इन्हीं दवाइयों के पांच दिन बाद सुशांत की मौत हो गई। लेकिन सीबीआई ने तमाम रिपोर्ट्स के आधार पर ये फैसला किया कि इसका कोई ठोस सबूत नहीं है कि किसी ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। अब पांच साल बाद इस मामले को लेकर चल रही तमाम कहानियों पर विराम लग चुका है। हालांकि सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस इसे हत्या बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: 'कैसे हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत', CBI ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications