Dia Mirza की सौतेली बेटी ने कभी नहीं कहा 'मां', एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह, कहा- 'मुझे कभी बुरा...'
Dia Mirza Stepdaughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी। हालांकि वैभव रेखी भी तलाकशुदा थे और उनकी पहली पत्नी से बेटी समायरा हुई थी जिसकी दीया मिर्जा सौतेली मां हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सौतेली बेटी ने आजतक उन्हें मां कहकर नहीं बुलाया है।
दीया मिर्जा वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी सौतेली बेटी को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा कि, 'वो मुझे मां कहकर नहीं बुलाती है और मुझे उससे कोई ऐसी उम्मीद भी नहीं है।'

दीया मिर्जा ने आगे कहा कि, उसकी अपनी मां है, जिसे वो मां या मॉम कहकर बुलाती है। लेकिन वो मुझे केवल दीया कहकर बुलाती है। उसकी वजह से अब मेरा बेटा भी कभी कभी मुझे दीया कहकर बुलाता है। वो बोलता है दीया मॉम, जो कि मुझे काफी फनी लगता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया जब उनके बेटे ने पहली बार मां कहकर बुलाया था।
दीया मिर्जा ने बताया कि जैसे बाकी बच्चे पहले मां कहते हैं वैसे उनके बेटे ने उन्हें मां के बजाय पहली बार टाइगर कहकर बुलाया था। लेकिन कुछ महीनों बाद ही उसने मां कहना शुरू किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकती जब उसने मुझे बहुत समय बाद मम्मी कहना शुरू किया था। वो बहुत ही सुंदर पल था और गमलों में नए-नए फूल खिले थे और वो मेरी गोद में था।'
बता दें कि, दीया मिर्जा ने साल 2021 में दूसरी शादी की थी जो कि काफी प्राइवेट रखी गई थी। इस शादी के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अव्यान रखा है। वहीं उनके पति वैभव की पहली शादी से हुई बेटी समायरा दीया के साथ ही रहती हैं। एक्ट्रेस उसके साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर दीया अक्सर समायरा और अपने बेटे अव्यान के साथ फोटो साझा करती हैं। वहीं मदर्स डे के मौके पर भी दीया ने दोनों बच्चों के साथ फोटो पोस्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications