दीया मिर्जा के लिए मां बनना नहीं था आसान, मां-बेटे की जान पर मंडरा रहा था खतरा, एक्ट्रेस ने किए शॉकिंग खुलासे
दीया मिर्जा ने खुलासा किया है कि डिलीवरी होने से पहले उनके बेटे और उनकी जान को खतरा था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने भी ये बताया कि, बेटे का जन्म होने के बाद उन्हें कुछ समय तक उससे दूर रहना पड़ा।
मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। दीया मिर्जा ने साल 2021 में बेटे को जन्म दिया था जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। लेकिन एक्ट्रेस के लिए ये प्रेगनेंसी काफी मुश्किलों भरा रहा। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

दीया मिर्जा ने किए शॉकिंग खुलासे
दीया मिर्जा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि, उनका बेबी का प्रीमैच्योर बर्थ हुआ है। जिसकी वजह से उसकी और एक्ट्रेस की जान को खतरा था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि, प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में उन्हें अपेंडिक्स की सर्जरी करानी पड़ी थी. इस सर्जरी के बाद उनकी बॉडी में बैक्टेरियल इंफेक्शन हो गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए।

मा-बेटे की जान को था खतरा
दीया ने कहा- मेरे प्लेसेंटा से ब्लड निकलने लगा था। ऐसे में डॉक्टर्स ने कहा कि हमें आपके बेबी को निकालना होगा। यह हम दोनों के लिए जानलेवा समय था और जन्म के 36 घंटे के अंदर ही बेबी की सर्जरी से गुजरना पड़ा।

बेटे से नहीं थी मिलने की इजाजत
दीया मिर्जा ने बताया कि जन्म के लगभग साढ़े तीन महीने के बाद उनके बेबी की एक और सर्जरी हुई लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस अपने बच्चे के पास नहीं थी। जिसकी वजह बताते हुए दीया मिर्जा ने कहा कि, 'वो बहुत छोटा था और बहुत कोमल भी। उस समय कोरोना महामारी का समय चल रहा था। ऐसे में मुझे कई दूसरे रूल्स को भी फॉलो करना पड़ रहा था। मुझे एक हफ्ते में केवल 2 बार ही अपने बेबी को देखने की इजाजत थी। ये बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने हमेशा इस बात पर यकीन रखा कि वो मुझसे दूर नहीं जाएगा और वो फाइट करके सर्वाइव करेगा।

शादी के कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
आपको बता दें कि दीया मिर्जा की शादी बिजनेसमेन वैभव रेखी से 15 फरवरी 2021 को हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी और जुलाई 2021 में ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे को जन्म दिया था। साथ ही एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की थी।

दीया मिर्जा का वर्कफ्रंट
वहीं दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ में देखा गया था जो कि फरवरी 2022 में रिलीज हुई थी। अब इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म धक-धक से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अब देखना होगा कि दीया मिर्जा का कमबैक फैंस को कितना पसंद आएगा।
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी












Click it and Unblock the Notifications