Dia Mirza को आज भी RHTDM की ये चीज करती है परेशान, मैडी के रोल को लेकर कहा, 'अभी भी असहज..'
Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को हिंदी सिनेमा में दो दशक से ज्यादा का वक्त हो चुका है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जिस फिल्म से उन्हें लोकप्रियता मिली थी वो है 'रहना है तेरे दिल में'। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।
फिल्म रहना है तेरे दिल में आर माधवन ने मैडी का किरदार निभाया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने 22 साल बाद एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन के रोल के बारे में बात की। दीया मिर्जा ने कहा कि, इस किरदार की वजह से उन पर काफी असर पड़ा और वह आजतक इसके खौफ से बाहर नहीं आ पाई हैं।

दीया मिर्जा ने सालों बाद इस फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'मैं बहुत असहज थी जब भी मैडी मेरा पीछा करता था। अभी भी मैं उस किरदार के खौफ से बाहर नहीं आ पाई हूं और इसके बारे में सोचकर काफी असहज महसूस करती हूं। हालांकि फिल्म में रिया इस बात को समझती थी और उसे इग्नोर कर देती थीं। लेकिन उनका रोल इसलिए लोगों को पसंद आया क्योंकि मैडी अपनी मोरल वैल्यूज को लेकर काफी ज्यादा सतर्क थे।'
दीया मिर्जा से जब पूछा गया कि, मैडी और सैम में से किसे चुनना चाहिए था? एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'ये काफी रोचक है। ऐसा सीन फिल्म दिल दे चुके सनम में दिखाया गया था। दोनों का ही किरदार काफी अच्छा था। अगर इस फिल्म का सीक्वल कभी बनता है तो ये देखना रोचक होगा कि इसे अब कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।' बता दें कि, फिल्म रहना है तेरे दिल में साल 2001 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications