Dia Mirza ने सौतेली बेटी के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, भड़के लोग, वीडियो में दिखा ये सब
Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 'काफिर' में देखा गया था। 43 साल की दीया मिर्जा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी मशहूर हैं। लोग उनकी सुंदरता पर फिदा हो जाते हैं।
2001 में दीया मिर्जा ने शुरू किया था अपना एक्टिंग करियर
दीया मिर्जा ने साल 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से शादी की है। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अव्यान आजाद रेखी है।

वैभव रेखी ने दीया मिर्जा से दूसरी शादी की है
अव्यान का जन्म साल 2021 में हुआ है। अव्यान के अलावा दीया मिर्जा एक सौतेली बेटी की मां भी हैं जो वैभव की पहली शादी से है। आपको बता दें कि वैभव रेखी ने दीया मिर्जा से दूसरी शादी की है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया है। उनकी पहली शादी से उनकी एक बेटी समायरा है।
दीया मिर्जा और उनकी सौतेली बेटी समायरा के बीच की बॉन्डिंग
वहीं दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी समायरा के साथ एक खूबसूरत रिश्ता शेयर करती हैं। हालांकि इस समय दीया मिर्जा और समायरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
दीया मिर्जा का वीडियो वायरल
-आपको बता दें कि दीया मिर्जा हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के रेस्तरां में अपना सौतेली बेटी समायरा और उनकी दोस्त के साथ पहुंची थीं। तीनों डिनर डेट पर गए थे। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीया ने बेटी समायरा को पहले अपनी तरफ खींचा और उसके बाद डांटना शुरू कर दिया।
-दरअसल समायरा अपनी दोस्त के साथ कुछ ऐसा कर रही थी जो दीया को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीया ने जैसे ही समायरा को डांटा उसने तुरंत सबको सॉरी बोला।
-वीडियो में दीया और समायरा के बीच मां-बेटी की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिली लेकिन कुछ लोगों को दीया को बेटी को सरेआम डांटना बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर विवाद करना भी शुरू कर दिया है। लोगों की मानें तो दीया मिज्ञजा ने अपनी सौतेली बेटी समायरा को सरेआम डांटा है। लोगों का कहना है कि रेस्चरां के बाहर पैपराजी मौजूद थे, तो ऐसे में एक्ट्रेस को अपनी बेटू को सबके सामने डांटना नहीं चाहिए था।
दीया मिर्जा और उनकी सौतेली बेटी का लुक
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीया मिर्जा ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं एक्ट्रेस की सौतेली बेटी समायरा सफेद टी-शर्ट और जॉगर्स में नजर आ रही थीं।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि समायरा रेस्तरां के बाहर पैपराजी को देखकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही थीं जबकि उनके साथ मौजूद लड़की थोड़ी शर्मीली थी और वह कैमरे देखकर घबरा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications