Dhurandhar: 1 जनवरी 2026 से बदल गई 'धुरंधर', रणवीर सिंह की फिल्म में हुए ये 3 बड़े बदलाव, मेकर्स का बड़ा फैसला

Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी इसकी रफ्तार थमी नहीं है। देशभर में अब तक फिल्म 723 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1143 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'धुरंधर'
इसी के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों 'जवान' और 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का ताज अपने नाम कर लिया है।

Dhurandhar

27 दिन बाद भी बरकरार बॉक्स ऑफिस की पकड़

-इतना ही नहीं फिल्म 'धुरंधर' अब हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी टॉप पोजिशन पर काबिज हो चुकी है। आपको बता दें कि रिलीज के करीब 27 दिन पूरे होने के बावजूद 'धुरंधर' की कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। बुधवार यानी गत 31 दिसंबर 2025 को फिल्म ने अकेले 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है।

-हालांकि इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज 'इक्कीस' और पहले से मौजूद 'अवतार: फायर एंड ऐश' जैसी फिल्मों से चुनौती मिल रही थी लेकिन 'धुरंधर' ने सभी को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

-जहां हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' अब तक करीब 153.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है, वहीं 'धुरंधर' की आक्रामक कमाई के आगे उसका कलेक्शन फीका नजर आ रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर' की ग्राउंड लेवल लोकप्रियता और वर्ड ऑफ माउथ इसका सबसे बड़ा हथियार साबित हुई है।

विवाद के बाद बदला गया कंटेंट

-सोशल मीडिया में जहां फिल्म को लेकर जबरदस्त पॉजिटिव चर्चा हो रही है, वहीं बलोच समुदाय की ओर से कुछ नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इन प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करने का फैसला किया था।

-फिल्म में दो जगहों पर दो शब्दों को म्यूट किया गया है और एक डायलॉग में संशोधन किया गया है। इन बदलावों के बाद आज यानी 1 जनवरी 2026 से 'धुरंधर' नए कट के साथ देशभर के सभी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

क्या बदलावों से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा असर?

फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि इन बदलावों का फिल्म की कमाई पर कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना नहीं है। उल्टा बदलाव की खबर के बाद कुछ दर्शक जिज्ञासा के चलते दोबारा थिएटर का रुख कर सकते हैं ताकि ये जान सकें कि आखिर फिल्म में क्या बदला गया है।

सीक्वल को लेकर बढ़ी उत्सुकता

हालांकि 'धुरंधर पार्ट 2' के आने में अभी समय है लेकिन पहले भाग की जबरदस्त सफलता ने दर्शकों के बीच सीक्वल को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'धुरंधर पार्ट 2' कमाई और पॉपुलैरिटी के मामले में पहले पार्ट से भी आगे निकल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+