Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर' पर भड़के फैंस, जानें कहां देखें और क्या है मजारा?
Dhurandhar OTT Release: सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाका करने के बाद अब रणवीर सिंह की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एंट्री मार ली है। बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म को अब दर्शक घर बैठे देख सकते हैं।
ओटीटी पर रिलीज हुई णवीर सिंह की 'धुरंधर'
हालांकि ओटीटी रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ वर्जन सेंसर किया गया है, जिससे दर्शकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Dhurandhar OTT Platform: कहां और कब देखें फिल्म?
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' को आज यानी 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- इस एपिक अनफोल्डिंग सागा को अब नेटफ्लिक्स पर देखें। 'धुरंधर' अब हिंदी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध है। खास बात यै है कि फिल्म को तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, जिससे इसका दायरा और भी बड़ा हो गया है।
OTT पर कटे सीन और म्यूट किए गए डायलॉग्स
-जहां एक ओर फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज से खुश थे, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने मूवी को लेकरसोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि फिल्म के गालियों वाले डायलॉग म्यूट कर दिए गए हैं। वहीं लगभग 10 मिनट का अहम सीन काट दिया गया है।
-एक यूजर ने पोस्ट में लिखा है- ये अभी भी 'धुरंधर' का सेंसर किया हुआ वर्जन है। हम अनसेंसर्ड वर्जन का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया है- नेटफ्लिक्स पर फिल्म का रनटाइम 10 मिनट कम है। इसी वजह से कई फैंस अब अनकट या अनसेंसर्ड वर्जन की मांग कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर कम क्यों है फिल्म का रनटाइम?
दरअसल सिनेमाघरों में रिलीज हुए वर्जन के मुकाबले नेटफ्लिक्स पर फिल्म का ड्यूरेशन करीब 10 मिनट कम दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि दर्शकों को शक है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को एडिट कर रिलीज किया गया है।
Dhurandhar Box Office Collection: कमाई के मामले में बनाया रिकॉर्ड
-बॉक्स ऑफिस पर फिस्म 'धुरंधर' ने इतिहास रच दिया था। भारत में फिल्म ने 835.86 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। हालांकि इस फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई सभी मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
-आपको बता दें कि ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की दमदार कहानी ने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
क्या OTT पर भी चलेगा 'धुरंधर' का जादू?
हालांकि फिल्म में कटे हुए सीन्स को लेकर विवाद जरूर है लेकिन मूवी को लेकर दर्शकों की दीवानगी अभी भी बरकरार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'धुरंधर' कितने नए रिकॉर्ड्स बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications