Dhurandhar BO Collection Day 12: 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, 12 दिन में की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Dhurandhar Box Office Collection Day 12: सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से ही फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। देशभक्ति, आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया पर बनी ये फिल्म न सिर्फ दर्शकों को सीट से बांधे हुए है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।
पाकिस्तान के अंधेरे गलियारों में रची गई खौफनाक कहानी
'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान के उन स्याह कोनों में उतरती है, जहां आतंकवाद, अंडरवर्ल्ड और सियासत का घातक गठजोड़ चलता है। फिल्म की पृष्ठभूमि कंधार हाईजैक से लेकर संसद पर आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी रणनीति तक फैली हुई है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़
-'धुरंधर' ने दूसरे वीकेंड में पहले से भी ज्यादा दम दिखाया है। जहां पहले सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे सोमवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 30.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे मंगलवार को भी 30 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपए हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 588 करोड़ रुपए के पार
दुनियाभर में 'धुरंधर' की कमाई और भी चौंकाने वाली है। 12 दिनों में फिल्म ने 588.00 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का दबदबा बना हुआ है और ओवरसीज कलेक्शन 130.50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'धुरंधर'
-फिल्म 'धुरंधर' अब रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। इसने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत (302.15 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
-रणवीर सिंह की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 'धुरंधर' अब पहले नंबर पर पहुंच चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि 12वें दिन के कलेक्शन के मामले में ये फिल्म 'पुष्पा: द रूल-पार्ट 2' (दूसरे मंगलवार को 26.95 करोड़ रुपये) से भी आगे निकलती नजर आ रही है।
क्या है फिल्म 'धुरंधर' की कहानी?
भारत पर हुए हमले के बाद आईबी चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) जवाबी कार्रवाई चाहते हैं लेकिन राजनीतिक और सरकारी अड़चनों के चलते उनका मिशन अटक जाता है। संसद हमले के बाद हालात बदलते हैं और सरकार उनके गुप्त मिशन 'ऑपरेशन धुरंधर' को मंजूरी दे देती है।
अंडरकवर एजेंट हमजा की खतरनाक एंट्री
-इस मिशन के लिए अंडरकवर एजेंट हमजा (रणवीर सिंह) को चुना जाता है। हमजा अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल होता है और वहां मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) की मदद से बलूचिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) तक पहुंच बनाता है।
-रहमान डकैत के बेटे की जान बचाकर हमजा उसका भरोसेमंद आदमी बन जाता है और धीरे-धीरे उसके पूरे नेटवर्क की कमान संभालने लगता है। यहीं से फिल्म एक खतरनाक मोड़ लेती है, जहां हर कदम मौत और धोखे से भरा है।
मिशन के बीच प्यार और निकाह की कहानी
मिशन के दौरान हमजा सत्ता के भूखे नेता जमील यमाली (राकेश बेदी) की बेटी एलीना (सारा अर्जुन) को अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करता है। हालांकि हालात बदलते हैं और दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है। कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते हमजा और एलीना के निकाह तक पहुंच जाती है, जो फिल्म को भावनात्मक गहराई देता है।
क्या 'धुरंधर' बनाएगी नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर' कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ये फिल्म आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर कहां तक पहुंचती है।












Click it and Unblock the Notifications