'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई
Dhurandhar: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 26 दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस कहानी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और यही वजह है कि ये फिल्म भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
दमदार प्लॉट और हाई-वोल्टेज एक्शन ने मचाई तबाही
फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी उन घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिनमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। यही दमदार प्लॉट और हाई-वोल्टेज एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। हालांकि जहां एक तरफ फिल्म को भरपूर सराहना मिल रही है, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा करार देकर आलोचना भी कर रहे हैं।

'धुरंधर 2' ने 26वें दिन की इतनी कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 26वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 5.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
-विदेशों में भी फिल्म का जलवा कायम है, जहां ये 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने पार किया 3000 करोड़ का आंकड़ा
-'धुरंधर' के पहले और दूसरे पार्ट की कमाई ने एकसाथ मिलकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
-पहले पार्ट ने जहां करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं 'धुरंधर' ने उसे भी पीछे छोड़ते हुए 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस तरह ये फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
'डकैत: एक प्रेम कथा' ने भी की अच्छी शुरुआत
इसी बीच अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक शेनिल देव की इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ग्लोबल स्तर पर करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। गत 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म 'डकैत' ने चौथे दिन की कितनी कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने रिलीज के चौथे दिन यानी 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को करीब 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने भारत में लगभग 22.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है जबकि विदेशों में ये करीब 12.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
-इस तरह फिल्म 'डकैत' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 38 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट वाली 'धुरंधर 2' के सामने ये प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का दबदबा कायम है लेकिन आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'डकैत: एक प्रेम कथा' अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications