Dhurandhar की Ayesha Khan ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन का नहीं दिखाया मुंह, क्या है वायरल तस्वीरों का सच?
Dhurandhar Ayesha Khan: 'धुरंधर' फिल्म में दमदार डांस परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आयशा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी सगाई के कयास लगाने लगे हैं।
मिस्ट्री मैन संग आयशा खान की फोटोज वायरल
दरअसल आयशा खान ने एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आयशा वाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके हाथ में नजर आ रही डायमंड रिंग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। हालांकि इस पोस्ट की असलियत कुछ और ही नजर आ रही है।

क्या आयशा खान ने कर ली सगाई?
-आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- एक सपना।
-आयशा खान की पोस्ट सामने आते ही फैंस को लगा कि शायद उन्होंने सगाई कर ली है। देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। कई फैंस ने एक्ट्रेस से उनकी सगाई को लेकर सवाल भी किए।
-हालांकि तस्वीरों और कैप्शन को ध्यान से देखें तो ये किसी ज्वैलरी ब्रांड के प्रमोशन का हिस्सा लग रहा है। आयशा ने अपनी पोस्ट में ज्वैलरी ब्रांड को टैग भी किया है। ऐसे में सिर्फ तस्वीरों के आधार पर उनकी सगाई की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपाया गया
-इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा आयशा खान के साथ नजर आ रहे मिस्ट्री मैन की हो रही है। एक्ट्रेस ने उनके साथ रोमांटिक पोज तो दिए हैं लेकिन उनका चेहरा तस्वीरों में दिखाई नहीं दे रहा है। यही वजह है कि फैंस के बीच इस शख्स को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।
-आयशा खान ने अभी तक इन तस्वीरों के जरिए अपनी सगाई की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि वह सच में किसी रिश्ते को लेकर कोई बड़ा ऐलान करने वाली हैं या फिर यह सिर्फ ब्रांड प्रमोशन के लिए किया गया फोटोशूट है।
'धुरंधर' में आयशा खान के डांस ने मचाई थी तबाही
-आपको बता दें कि आयशा खान 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनने के बाद से चर्चा में आई थीं। उन्होंने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ था।
-आयशा खान बाद में फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में नजर आईं। इस गाने में उन्होंने अपने डांस मूव्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गाने में उनके साथ टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी दिखाई दी थीं। आयशा सोशल मीडिया पर भी अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं और उनकी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है।
-फिलहाल आयशा खान की मिस्ट्री मैन के साथ वायरल हो रही तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। फैंस को अब इंतजार है कि एक्ट्रेस इस पोस्ट के जरिए सिर्फ ज्वैलरी ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं या आने वाले दिनों में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बड़ा खुलासा करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
